विज्ञापन

दुर्भाग्य से विराट को भी...रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों के बीच कोहली को मिली चेतावनी

Ashwin on Rohit Sharma, Virat Kohli’s futures: आर. अश्विन ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर हो रही बहस के समय पर सवाल उठाए हैं, ऐसी अटकलें हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला वनडे मैच रोहित के लिए उनका आखिरी मैच हो सकता है.

दुर्भाग्य से विराट को भी...रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों के बीच कोहली को मिली चेतावनी
Ashwin on Rohit sharma retirement rumors

Ashwin on Rohit Sharma: क्या रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे, इस तरह की खबरों के बाद बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी और ऐसी बातों को बिल्कुल गलत बताया है. वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने रोहित के रिटायरमेंट की खबरों को लेकर रिएक्ट किया है और साथ ही विराट कोहली के फ्यूचर पर चिंता जताई है. अश्विन ने माना है कि यदि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ऐसा ही होता रहा तो कोहली के लिए भी वर्ल्ड कप तक अपनी जगह टीम में बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. 

अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर कहा, "जिस तरह से चीज़ें चल रही हैं, दुर्भाग्य से विराट को भी अपने खेल के टॉप पर रहना होगा. वह बहुत शानदार बैटिंग कर रहे हैं. मैंने विराट को कभी ऐसी बैटिंग करते नहीं देखा. मैं चाहूंगा कि वह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हों, लेकिन उन्हें अपना बेस्ट देना होगा. मुझे नहीं पता, उम्मीद है कि ऐसा न हो, लेकिन सच कहूं तो रोहित का प्रदर्शन भी कुछ बुरा नहीं रहा है."

अश्विन ने आगे कहा कि हालांकि जूनियर्स के लिए सीनियर्स को हटाना आम बात है और यह लॉजिकल भी है, लेकिन रोहित जैसे खिलाड़ियों को 'सम्मान' और साफ बातचीत मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा, "किसी को भी टीम से हटाया जा सकता है..यह सेलेक्टर, कप्तान और कोच का काम है.अगर किसी को हटाया जाता है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है. आप पूछ सकते हैं, 'मैं क्या कर सकता हूं?' अगर बात नहीं बन रही है, तो क्या हमें आपको नहीं हटाना चाहिए? अगर उम्र की वजह से ऐसा हो रहा है, तो क्या हमें आपको नहीं हटाना चाहिए? मेरा कहना है कि बातचीत का एक सीधा और सही तरीका होना चाहिए. समस्या यह है कि अगर आप बड़ी कंपनियों को देखें, तो वहां भी लोगों को नौकरी से निकाला जाता है".

पूर्व स्पिनर ने आगे कहा "जब सीनियर लेवल पर किसी ऐसे व्यक्ति को हटाया जाता है जिसने कंपनी में बहुत योगदान दिया हो, तो उनसे ठीक से बातचीत होनी चाहिए. अगर किसी ने दो दशकों तक देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और इतनी उपलब्धियां हासिल की हैं, तो कम से कम उनसे ठीक से बात तो की जानी चाहिए और उन्हें सम्मान के साथ आगे का रास्ता दिखाया जाना चाहिए."

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच रविवार 19 जुलाई को लॉड्स में खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा पर नजर रहेगी. रोहित दोनों वनडे मैच मैच में कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं. 

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: लामिन यमाल ही नहीं, मेसी के साथ बचपन में दिखे ये 3 स्पेनिश स्टार, अब World Cup Final में देंगे टक्कर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Sharma, Rohit Gurunath Sharma, Ravichandran Ashwin, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com