विज्ञापन

उम्र 6 साल, अंडर-19 के साथ खेलता है क्रिकेट; मारता है 40 मीटर लंबा छक्‍का; बैट‍िंग देख हो जाएंगे दंग 

राजस्‍थान के भरतपुर में 6 साल का क्रिकेटर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ा रहा है. उसकी बैट‍िंग देखकर हर कोई हैरान है.  रोहित शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को अपना आदर्श मानता है.

उम्र 6 साल, अंडर-19 के साथ खेलता है क्रिकेट; मारता है 40 मीटर लंबा छक्‍का; बैट‍िंग देख हो जाएंगे दंग 
भरतपुर का तारुष शर्मा 6 साल की उम्र में खूब छक्के-चौके मारता है.
NDTV Reporter

भरतपुर के तारुष शर्मा 6 साल की उम्र में अंडर-19 के लड़कों के साथ खेलना शुरू कर द‍िया है. खूूब छक्‍के-चौके मारता है. तारुष का रूटीन सुनकर आप भी कहेंगे ये बच्चा नहीं, मशीन है. दोपहर 1:30 बजे मैदान और रात 8 बजे तक नेट. सुबह फिर 2 घंटे प्रैक्टिस. बारिश हो जाए या मैदान में कीचड़ हो जाए, तारुष का अभ्यास नहीं रुकता.  

छह साल की उम्र में 40 मीटर दूर छक्का मारता है, ज‍िससे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. टाइमिंग ऐसी कि कोच भी हैरान हो जाते हैं. फुटवर्क और शॉट सेलेक्शन देखकर लगता ही नहीं कि ये UKG में पढ़ने वाला बच्चा है. 

तारुष के मामा भी अच्छा क्रिकेट खेलते थे 

तारुष के पिता कृष्णकांत शर्मा बंध बारैठा के रहने वाले हैं, अभी जैन मंदिर इलाके में रहते हैं. कहते हैं क्रिकेट उनके खून में है. तारुष के मामा भी अच्छे खिलाड़ी रहे हैं. कृष्णकांत बताते हैं, जिस दिन तारुष पैदा हुआ था, उसी दिन सोच लिया था इसे क्रिकेटर बनाना है.  बीच में जिम्मेदारियां आ गईं तो सपना पीछे छूट गया. फिर गोवर्धन परिक्रमा में एक अकादमी दिखी. तारुष बोला पापा यहां खेलूंगा.  बस वहीं से शुरुआत हुई. 

3 साल की उम्र से खेलना शुरू किया 

असली मोड़ आया जब 3 साल का तारुष जयपुर में IPL देखने गया. ग्राउंड में रोहित शर्मा फील्डिंग कर रहे थे. तारुष ने जिद करने लगा क‍ि उसे रोहित शर्मा से मिलना है. पिता ने कहा क‍ि पहले खिलाड़ी बन, फिर मिलना.  वो लाइन तारुष के दिल में बैठ गई. उसी दिन क्रिकेट उसके लिए खेल नहीं, जिंदगी बन गया. 

अकादमी में सबका फेवरेट 

सबसे कमाल की बात ये है कि तारुष अपने उम्र के बच्चों के साथ नहीं खेलता. वो अंडर-19 के लड़कों के साथ नेट में खड़ा होता है.  तेज गेंदबाजों की बाउंसर भी आत्मविश्वास से खेलता है. वह अकादमी में वो सबका फेवरेट है. 

गेंदबाजी भी करता है तारुष  

सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, तारुष बाएं हाथ से बैटिंग करता है और गेंदबाजी दोनों हाथों से कर लेता है. 6 साल में ये हुनर देखकर एक्सपर्ट भी हैरान हैं. तारुष की मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं. ड्यूटी के बाद भी बेटे के खाने-पीने का पूरा ध्यान रखती हैं.  तारुष को पिज्जा-बर्गर नहीं भाता. उसे दूध, दही और छाछ चाहिए. तारुष का रोल मॉडल रोहित शर्मा और वैभव सूर्यवंशी हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान वालों को अभी बार‍िश से नहीं म‍िलेगी राहत; 39 ज‍िलों में झूमकर बरसेंगे बदरा; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Bharatpur, Cricketer, 6 Year Old Boy, Playing Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com