- कहा, सीरीज को गंवाए मौके के तौर पर देखेगा ऑस्ट्रेलिया
- वर्ल्डकप के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रही है टीम
- टिम पेन की टीम ने सीरीज में किया जबर्दस्त प्रदर्शन
Ashes Series 2019: चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज (Ashes Series 2019) 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई है. सीरीज में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि सीरीज में टिम पेन (Tim Paine)की कप्तानी वाली मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम मेजबान इंग्लैंड से बेहतर साबित हुई. ऑस्ट्रेलिया (Australia Team)ने एशेज को अपने पास ही रखा है. उसके पास हालांकि आखिरी टेस्ट जीत एशेज अपने नाम कर इतिहास रचने का मौका था लेकिन मेजबान टीम ने उसे 135 रनों से मात दे दी. सीरीज के पहले और चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की जबकि तीसरा और आखिरी टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड ने बाजी मारी. लॉर्ड्स में हुआ दूसरा टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ था.
Steve Smith की बैटिंग और 'हूटिंग' सहित ये 5 बातें रहीं Ashes 2019 में चर्चा का विषय...
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोंटिंग (Ricky Ponting) के हवाले से लिखा है, "ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को गंवाए हुए मौके के तौर पर देखेगी. मुझे लगता है कि वो बेशक इंग्लैंड से बेहतर टीम थी. उन्होंने पूरी सीरीज में शानदार क्रिकेट खेली है.उन्हें जीतना चाहिए था." ऑस्ट्रेलिया अगर यह सीरीज जीत जाती तो वह 2001 के बाद से इंग्लैंड में पहली बार एशेज अपने नाम करती. दो बार के विश्व विजेता कप्तान ने कहा है कि 2-2 का परिणाम इस बात को साफ तौर पर नहीं बताता कि यह सीरीज किस तरह से खेली गई और मेहमान टीम ने पांच टेस्ट मैचों में किस तरह का प्रदर्शन किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Ashes 2019: बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में ही छाए रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी..
पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा है कि पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम बेशक टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई हो लेकिन उनके प्रयास को निश्चित तौर पर सराहना चाहिए. टीम ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, "हमें नहीं भूलना चाहिए कि वर्ल्डकप कप की सफलता के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने किस तरह की क्रिकेट खेली है. टीम पांच महीने से लगातार शानदार खेल रही है. उन्होंने वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में जगह बनाई और फिर एशेज को अपने पास ही रखा. यह कुछ महीने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बेहद शानदार रहे हैं." ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Team) को 27 अब अक्टूबर से अपने घर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. (इनपुट: IANS)
वीडियो: वीरेंद्र सहवाग से एनडीटीवी की खास बातचीत..
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं