विज्ञापन

‘न कभी मिले, न कोई बात हुई फिर भी ईशान किशन को ‘Thank You’ क्यों बोल रहे हैं अनुपम खेर!

Anupam Kher on Ishan Kishan: ईशान किशन की ओर से मुश्किल समय में हिम्मत देने का श्रेय दिए जाने के बाद अनुपम खेर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह इस भाव से बेहद भावुक हैं और मिले प्यार के लिए आभारी हैं.

‘न कभी मिले, न कोई बात हुई फिर भी ईशान किशन को ‘Thank You’ क्यों बोल रहे हैं अनुपम खेर!
Anupam Kher reacts on Ishan Kishan:

Anupam Kher Pens An Emotional note for Ishan Kishan: अपनी 550वीं फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके अनुपम खेर इन दिनों अपने थिएटर शो में बिजी हैं। इसी के साथ उनके दिन की शुरुआत एक शानदार मोटिवेशनल लाइन से शुरू होती है.  अभिनेता खुद अपने विचारों और जिंदगी के अनुभवों को शेयर करते हैं और अपने फैंस को मोटिवेट करते हैं, लेकिन आज का दिन अभिनेता के लिए खास है क्योंकि क्रिकेटर ईशान किशन अभिनेता के हर विचार से प्रभावित हैं और उन्हें अपने बुरे दौर की हिम्मत भी मानते हैं.

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मेंटलिस्ट (माइंड रीडर) सुहानी शाह और दिग्गज क्रिकेटर ईशान किशन एक साथ दिख रहे हैं. सुहानी क्रिकेटर से उस शख्स का नाम पूछती है, जिनके विचारों ने उन्हें बुरे वक्त में सबसे ज्यादा मोटिवेट किया। क्रिकेटर किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन सुहानी बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। यह देखकर क्रिकेटर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, "ऐसा कैसे हो सकता है?"

वीडियो में अपना नाम देखकर अभिनेता भावुक हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, "कभी-कभी ज़िंदगी आपको बेहद खूबसूरत और विनम्रता भरे तरीकों से चौंका देती है.  शानदार मेंटलिस्ट (माइंड रीडर) सुहानी शाह ने दिग्गज क्रिकेटर ईशान किशन से एक सरल लेकिन शक्तिशाली सवाल पूछा, “अपने बुरे दौर में आपको किसने हिम्मत दी?” और मुझे पूरी तरह से आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, अनुपम खेर!!

उन्होंने आगे कहा, "मैं ईशान से कभी नहीं मिला. हमारी कभी बातचीत नहीं हुई. फिर भी कहीं न कहीं, चुपचाप, अपने जीवन के अनुभवों, अपने फैसलों और अपने विश्वास के ज़रिए मैं उन तक पहुंच सका। यह बात मुझे बहुत भावुक कर देती है। ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति है और बहुत सारे लोग इससे प्रेरित हो रहे हैं। मैं अभिभूत हूं, मैं आभारी हूं, और मुझे ज़िम्मेदारी का नया एहसास हो रहा है."

बता दें कि अभिनेता फिलहाल अपने म्यूजिकल थिएटर शो 'जाने पहचाने अनजाने' में बिजी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने शो की शानदार झलकियां शेयर की थीं, जिसमें लोगों की भीड़ अभिनेता को देखने के लिए उत्साहित है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com