कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के जरिए आउट करार दिए गए. इसी के साथ अंगकृष 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आईपीएल में आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. आइए, जानते हैं कि आईपीएल में अब तक इस तरह कौन-कौन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटा है? आईपीएल इतिहास में पहली बार इस तरह आउट होने वाले बल्लेबाज यूसुफ पठान थे. साल 2013 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण अपना विकेट गंवा बैठे थे. उस पारी में यूसुफ ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन जुटाए थे.
इस लिस्ट में दूसरा नाम अमित मिश्रा का है. साल 2019 में विशाखपट्टनम के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे. उस पारी में अमित मिश्रा ने 2 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 ही रन बनाया था.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस लिस्ट में तीसरा नाम रवींद्र जडेजा का है, जो साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी तरह आउट हुए थे. उस पारी में जडेजा 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 ही रन बना सके थे.
अंगकृष रघुवंशी इस अनचाही फेहरिस्त में शामिल होने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने प्रिंस यादव के खिलाफ मिड-ऑन की दिशा मे शॉट लगाया और रन चुराने के लिए तेजी से दौड़ लगाई.
हालांकि, दूसरे छोर पर मौजूद कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. क्रीज पर वापस लौटन के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई. इस बीच फील्डर का थ्रो सीधे अंगकृष के पैर में लगा. इस बीच एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी, जिसके बाद अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट करार दिया गया.
यह भी पढ़ें- कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में दागे दो जानलेवा बीमर, फिर भी अंपायरों ने बॉलिंग से क्यों नहीं हटाया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं