विज्ञापन

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए अखिलेश यादव ने बनाई कमेटी, दो डाटा एनालिस्ट भी शामिल

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सीट समझौते पर कांग्रेस से बातचीत के लिए सपा ने एक सात सदस्यों वाली कमेटी का गठन किया है. इसमें दो डाटा एनालिस्ट भी शामिल किए गए हैं. राज्य सभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव इसके प्रमुख बनाए गए हैं.

कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए अखिलेश यादव ने बनाई कमेटी, दो डाटा एनालिस्ट भी शामिल
सपा से बातचीत के लिए कांग्रेस ने भी पांच सदस्यों वाली एक कमेटी का गठन किया है. इसकी अध्यक्षता प्रियंका गांधी कर रही हैं.
ANI
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले वहां माहौल बनने लगा है. किसी तरह की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस बीच सपा ने कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर बातचीत के लिए एक कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी ही सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से बातचीत करेगी. इसकी प्रमुख सपा के राज्य सभा साांसद रामगोपाल यादव बनाए गए हैं. इस कमेटी में दो डेटा एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं.

कौन कौन है सपा की कमेटी में

पिछले काफी दिनों से दोनों दलों के सीट शेयरिंग की लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह खबर आई है. उम्मीद की जा रही है कि दोनों दलों के नेता 23-24 नवंबर को मिल सकते हैं. सपा की कमेटी में शामिल डेटा एक्सपर्ट हर सीट के आंकलन की जानकारी पार्टी नेताओं के साथ शेयर करेंगे. इसके आधार पर ही सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी. 

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से सीट शेयरिंग पर बातचीत करने के लिए एक कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी का गठन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई बैठक में किया गया था. इस पांच सदस्यीय कमेटी की प्रमुख सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को बनाया गया है. उनके अलावा इस कमेटी में पार्टी के महामंत्री (संगठन) केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्र, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को शामिल किया गया है. खरगे के घर हुई बैठक में राहुल गांधी ने कहा था,''सपा हमारी महत्वपूर्ण सहयोगी है. सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए. सबको साथ लेकर चलना होगा.'' 

सपा से कितनी सीटें मांग रही है कांग्रेस

इस बीच खबर आई थी कि कांग्रेस ने सपा को 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है. अखिलेश यादव ने पिछले दिनों नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खुद ही इसकी जानकारी दी थी. कांग्रेस का कहना है कि उसने जमीनी सर्वे करा कर इतनी सीटों की मांग की है.

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव  लड़ा था. कांग्रेस ने 399 सीटों पर मैदान में थी. उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन उसे केवल दो सीटों पर सफलता मिली थी. वहीं सपा ने 111 सीटें जीती थीं. सपा की कोशिश सीट शेयरिंग का आधार 2022 के चुनाव को बनाने की है तो कांग्रेस सीटों का बंटवारा 2024 के लोकसभा चुनाव को चाहती है. लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को छह तो सपा को 37 सीटें मिली थीं. 

ये भी पढ़ें: राजभर, निषाद और जयंत क्यों लगातार बढ़ा रहे भाजपा पर दबाव, कैसे खत्म होगा सीटों को लेकर तनाव?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Election 2027, Congress, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com