Angelo Mathews Timed out controversy: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में एंजेलो मैथ्यूज को टाइम्ड आउट करार दे दिया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. खुद मैथ्यूज ने अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए थे. श्रीलंकाई क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प कई पोस्ट शेयर कर अंपायर के फैसले पर सवाल उठाया था. मैथ्यूज का यह प्रकरण खूब सुर्खियों में रहा है. वहीं, अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मैथ्यूज ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर कमेंटेटर उन्हें "Fastest man on the planet" तक कहने लगे हैं.
दरअसल, हुआ ये कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जब सदीरा समरविक्रमा आउट हुए तो उसके तुरंत बाद मैथ्यूज मैदान पर आ गए. मैथ्यूज की तेजी को देखकर कमेंटेटर उनके लिए Fastest man on the planet कथन का प्रयोग किया और इतना कहने के बाद हंसते हुए भी नजर आए. इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Angelo Mathews is the fastest man on the planet 👀 #NZLvsSL pic.twitter.com/klFn6q6YUD
— Sportsbet.com.au (@sportsbetcomau) November 9, 2023
बता दें कि जब मैथ्यूज तेजी से क्रीज की ओर बढ़ रहे थे तो गेंदबाज बोल्ट उनसे कुछ बातें भी करते हुए नजर आए. वहीं, कप्तान विलियमसन भी मैथ्यूज की टांग खिंचाई करते हुए नजर आए. वैसे, मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से जीत मिली है. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था.
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: "इंग्लैंड टीम को ..", पाकिस्तान टीम कैसे पहुंचेगी सेमीफाइनल में, वसीम अकरम ने बताया अनोखा फॉर्मूला
पहले श्रीलंका ने बल्लेबाजी की थी और 171 रन बनाए थे, जिसके बाद कीवी टीम 5 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीतने में सफल रही थी. 23.2 ओवर में ही न्यूजीलैंड मैच जीतने में सफल रही जिसके कारण उनका नेट रन रेट दूसरी टीमों से बेहतर हो गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं