Most Wickets in World cup: श्रीलंका के खिलाफ मैच (SL vs NZ) में ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने कमाल की गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड टीम को शुरूआती झटके दिए हैं. ट्रेंट बोल्ट ने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है. बोल्ट वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं. बोल्ट वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी हैं. इसके अलावा बोल्ट ने इंटनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरा करने वाले बोल्ट न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. बोल्ट से पहले ऐसा कारनामा न्यूजीलैंड के लिए डेनियल विटोरी और टीम साउदी ने किया था. टीम साउदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 731 विकेट लिए हैं. डेनियल विटोरी ने 705 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में लेने में सफल रहे थे. वर्तमान में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड की टीम यदि आज यह मैच जीत जाती है तो फिर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी. वैसे, सेमीफाइनल की रेस में इस समय अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीम भी बनी हुई है.
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन
बता दें कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच का आगाज 15 नवंबर से होगा. पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को खेला जाएगा वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता में होना है. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं