विज्ञापन

लड़का से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर के लिए आई खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया ने कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की दी मंजूरी

Anaya Bangar News: अनाया बांगर का कहना है कि वह मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने के लिए योग्य हो जाएंगी, जिससे उनके लिए WBBL में खेलने का रास्ता खुल सकता है. उन्होंने इस घटनाक्रम को बेहद भावुक करने वाला बताया और अब उम्मीद है कि किसी फ्रेंचाइजी में मौका तलाशने से पहले वह अपनी फिटनेस और फॉर्म को फिर से बेहतर कर लेंगी.

लड़का से लड़की बनी संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर के लिए आई खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया ने कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की दी मंजूरी
Anaya Bangar News

Anaya Bangar : अनाया बांगर ने दावा किया है कि वह अब मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने के लिए योग्य हैं, जिससे उनके लिए 'विमेंस बिग बैश लीग' (WBBL) में खेलने का रास्ता खुल सकता है. यह घटनाक्रम बांगर के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की कोशिश में एक अहम कदम हो सकता है, उन्होंने अपनी जेंडर ट्रांजिशन  प्रक्रिया के बाद खेल से दूरी बना ली थी. मुंबई में पहले एज-ग्रुप क्रिकेट खेल चुकीं बांगर ने कहा कि खेल में वापसी की संभावना उनके लिए बहुत मायने रखती है. 'बॉम्बे टाइम्स' से बातचीत में उन्होंने इस घटनाक्रम को एक भावुक पल बताया, क्योंकि उन्हें लगा था कि उनका क्रिकेट करियर शायद खत्म हो चुका है.

उन्होंने कहा कि,  "ये जानने के बाद कि मैं क्रिकेट खेल सकती हूं, ये मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है. एक समय ऐसा आया था, जब मुझे लगा कि मैं क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे एक और मौका दिया है." बता दें कि  अनाया, जो पहले लड़का थीं, इसी साल मार्च में सर्जरी कराकर लड़की बनी हैं.

दरअसल, उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 'एलीट क्रिकेट में ट्रांसजेंडर और जेंडर डाइवर्स खिलाड़ियों को शामिल करने की पॉलिसी' के तहत मंजूरी मिली.इस फ़ैसले से उनके लिए विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में जगह बनाने का रास्ता खुल गया है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि पात्रता का मतलब यह नहीं है कि उन्हें फ्रेंचाइजी कॉन्ट्रैक्ट मिल ही जाएगा.

क्या महिला बीबीएल में खेल पाएंगी अनाया बांगर

WBBL में विदेशी खिलाड़ियों का एक सिस्टम है, जिसमें इंटरनेशनल खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की ओर से चुने जाने के लिए खुद को उपलब्ध कराते हैं.  मौजूदा स्ट्रक्चर के तहत, क्लब ड्राफ्ट के जरिए विदेशी खिलाड़ियों को चुन सकते हैं, साथ ही वे ड्राफ्ट से पहले सीधे एक इंटरनेशनल खिलाड़ी को साइन भी कर सकते हैं. इसलिए, बांगर के लिए एलिजिबिलिटी  सिर्फ शुरुआत है. उनका फिलहाल ध्यान कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी करने और WBBL लेवल पर मौका तलाशने से पहले खुद को एक ऑल-राउंड क्रिकेटर के तौर पर फिर से तैयार करने का होगा. 

इस बारे में उन्होंने कहा कि, "WBBL में विदेशी खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट सिस्टम है, जहां क्लब उपलब्ध इंटरनेशनल खिलाड़ियों के पूल में से खिलाड़ियों को चुनते हैं, ठीक वैसे ही जैसे IPL या WPL में होता है. इसलिए, आखिरकार मुझे किसी फ्रेंचाइजी को यह भरोसा दिलाना होगा कि मैं उनकी टीम में योगदान दे सकती हूं"

ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े

ये भी पढ़ें- 2 दिन..750 गेंद में सिमटा टेस्ट, ICC की चुप्पी पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के मामले में दोहरा मापदंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Manjrekar, India, India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com