Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने अपना नया मैक्सी-स्टाइल स्कूटर Honda ADV 160 भारत में लॉन्च कर दिया है. Honda ADV 160 की खासियत है कि ये भारत में Honda का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर है. यानी ये आराम से E0 से E85 तक एथनॉल मिक्स्ड पेट्रोल पर चल सकता है. ऐसे में अगर आप E20 को लेकर परेशान है यानी नई गाड़ी खरीदने से बच रहे हैं तो आप Honda ADV 160 खरीद सकते हैं. आइए, आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.
Honda ADV 160: इंजन और परफॉर्मेंस
ADV 160 में 157cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. ये 16 बीएचपी की पावर और 14.9 Nm का मैक्सिमम टॉर्क पैदा करता है. कंपनी ने इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा है. कंपनी का दावा है कि ये शहर में आरामदायक परफॉर्मेंस के साथ हाईवे पर भी पर्याप्त पावर देने में कैपेबल है. अच्छी बात है कि इसका इंजन E85 के फ्रेंडली है, यानी यह 85 प्रतिशत तक एथनॉल मिक्स पेट्रोल पर चल सकता है. Honda के अनुसार, ADV 160 को शहर की सड़कों के साथ-साथ वीकेंड यात्राओं के लिए भी तैयार किया गया है.
Honda ADV 160: फीचर्स और डिवाइस
ADV 160 में TFT डिस्प्ले के साथ कीलेस इग्निशन दिया गया है. इसमें Honda का RoadSync कनेक्टिविटी सिस्टम मिलता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल है. इसमें Honda Selectable Torque Control भी दिया गया है, जो कंपनी की ट्रैक्शन कंट्रोल टेक्नोलॉजी है. ADV 160 में 27 लीटर की कैपिसिटी वाला बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है.

Honda ADV 160: चेसिस और सस्पेंशन
Honda ADV 160 का कर्ब वजन 133 किलोग्राम है और इसमें आगे 14-इंच तथा पीछे 13-इंच के पहिये दिए गए हैं. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. स्कूटर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. इसका फ्यूल टैंक 8.1 लीटर का है, जबकि सीट की ऊंचाई 780 मिमी है.
Honda ADV 160: डिजाइन
Honda ADV 160 को रग्ड और एडवेंचर से इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है. इसमें शार्प ट्विन-LED हेडलैंप के साथ लंबी एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, मस्कुलर बॉडीवर्क और ग्रैब रेल के साथ स्लिम टेल सेक्शन और LED टेल लैंप दिया गया है.
बिक्री और कीमत
इस स्कूटर को 1.70 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. Honda ADV 160 की बिक्री कंपनी के RedWing और BigWing डीलरशिप के जरिए की जाएगी. इसकी बुकिंग 5,000 रुपये में शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. ADV 160 का मुकाबला सीधे Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 से है. हालांकि, कीमत के मामले में ये दोनों से काफी महंगा है. Yamaha Aerox 155 की एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये और Hero Xoom 160 की कीमत 1.43 रुपये लाख से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- सनरूफ और 26.99 KM का माइलेज, भारत की सबसे सस्ती SUV, कीमत लगभग 5.5 लाख से शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं