IPL 2021: मंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने कमाल की गेंंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. मिश्रा जी ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma), हार्दिक पंड्या और पोलार्ड जैसे बल्लेबाज को आउट कर मुंबई इंडियंस की कमर तोड़ दी. अमित मिश्रा ने कमाल की गेंद पर पोलार्ड को आउट किया तो वहीं रोहित को आउट कर उन्होंने एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मिश्रा जी आईपीएल के इतिहास में रोहित को सबसे ज्यादा बारआउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने 7 बार रोहित शर्मा को आउट करने का कमाल कर दिखाया है. उन्होंने सुनील नरेन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. नरेन ने आईपीएल में रोहित को 6 बार आउट किया है. विनय कुमार ने भी रोहित को 6 बार आईपीएल में आउट करने का कमाल किया है.
IPL 2021: चेतन सकारिया ने धोनी को किया धन्यवाद, बोले- 'आपके साथ खेलने का सौभाग्य मिला..'
बता दें कि अमित मिश्रा (Amit Mishra) इस समय आईपीएल (IPL) में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. मुंबई के खिलाफ मिश्रा जी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे. आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लसिथ मलिंगा ने लिया है. मलिंगा ने 170 विकेट लिए हैं. वहीं, अब मिश्रा जी के नाम आईपीएल में 164 विकेट दर्ज हो गए हैं. मिश्रा जी आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ड्वेन ब्रावो की ऐसी हरकत को देखकर गुस्सा हुए वेंकटेश प्रसाद, ICC से बोले- 'यह मजाक से कम नहीं है.'
गौरतलब है कि अमित मिश्रा आईपीएल के इतिहस में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अमित ने 3 बार यह कारनामा आईपीएल करियर में कर रखा हैै. पिछले आईपीएल में मिश्राा जी को चोटिल हो गए थे जिसके कारण 2020 का आईपीएल नहीं खेल पाए .
आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 13वें मैच में दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करनेे उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए. मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए. रोहित 44 रन बनााकर आउट हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं