Ambati Rayudu quit YSRCP: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार अंबाती रायडू ने शनिवार को आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी को छोड़ने का फैसला लिया है. अंबाती रायडू बीते दिनों ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री के नारायण स्वामी और राजमपेटा लोकसभा सदस्य पी मिथुन रेड्डी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए थे. वाईएसआरसीपी ने तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था,"मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की उपस्थिति में अंबाती रायडू सीएम कैंप ऑफिस में वाईएसआरसीपी में शामिल हुए." अंबाती रायडू 28 दिसंबर को पार्टी में शामिल हुए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल खिताब जीत चुके अंबाती रायडू ने 10 दिनों से अंदर ही पार्टी छोड़ने का फैसला लिया. रायुडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा"सबको सूचित किया जाता है कि मैंने वाईएसआरसीपी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है." राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले रायुडू ने यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वह आने वाल समय में अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताएंगे. गुंटूर के मूल निवासी अंबाती रायडू ने जुलाई 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से और मई 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया था.
अंबाती रायडू ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए खिताब जीते हैं और हाल ही में उन्होंने दोनों फ्रेचाइंडियों के बीतच फैंस के अंतर को सामने रखा था. दोनों टीमों ने रिकॉर्ड पांच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीते हैं और वे टूर्नामेंट में सबसे अधिक सफल टीमें हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में, रायुडू से दोनों फ्रेंचाइजी के फैंस के बारे में पूछा गया और उनका मानना है कि कुछ मौलिक बात है जो उन्हें अलग बनाती है. अंबाती रायडू का मानना था कि टीम के फैंस पहले एमएस धोनी के फैंस थे और फिर टीम के फैंस थे. दूसरी ओर, रायडू ने कहा कि मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के लिए, टीम पहले आती है और फिर उन्होंने उस खिलाड़ी पर ध्यान केंद्रित किया जो फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे थे.
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: रिंकू सिंह ने एक बार फिर खेली धमाकेदार पारी, अकेले दम पर टीम को निकाला मुश्किल से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं