- IPL Final अंबाती रायुुडु का आखिरी मुकाबला
- ट्विटर पर रायुडु ने किया ऐलान
- मुंबई और चेन्नई के लिए खेले हैं 213 मैच
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनुभवी बल्लेबाज और भारत के लिए खेल चुके अंबाती रायुडु (Ambati Rayudu) ने गुजरात टाइटंस (GT vs CSK) के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले ही आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. गुजरात के खिलाफ खेले जाने वाला फाइनल मुकाबला उनके आईपीएल (IPL) करियर का आखिरी मैच होगा. उम्र के 38वें साल में चल रहे अंबाती ने भारत के लिए भी 55 वऩे और 6 टी20 मैच खेले. वहीं, वह आईपीएल में कुल मिलाकर 203 मैच फाइनल से पहले तक खेल चुके हैं. और इन मैचों में रायुडु ने 28.29 के औसत से 4329 रन बनाए. इसमें उनका एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं.
SPECIAL STORIES:
सचिन ने की शुबमन की जमकर तारीफ, पोस्ट कर बताया गिल की बैटिंग में क्या सबसे ज्यादा पसंद आया
यशस्वी जायसवाल का "दबाव" काम आया, बीसीसीआई ने WTC Final के लिए लिया यह फैसला
रायुडु ने पोस्ट किए ट्वीट में लिखा, "आईपीएल में चेन्नई और मुंबई की दो महान टीमें, 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्ले-ऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी. उम्मीद है कि आज छठी ट्रॉफी होगी. मैंने फैसला किया है कि आज की रात आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होने जा रहा है. मैंने इस महान टूर्नामेंट को खेलने का हमेशा लुत्फ उठाया. सभी का धन्यवाद, नो यू टर्न", इसके बाद रायुडु ने हंसी का इमोजी इसलिए जोड़ा क्योंकि रायुडु ने काफी पहले संन्यास तोड़कर फिर से क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह रही संन्यास की वजह
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायुडु चेन्नई के लिए एक सीजन और खेलना चाहते थे, लेकिन जारी आईपीएल में उनका प्रदर्शन और बढ़ी उम्र रायुडु के संन्यास की वजह बन गया. अंबाती इस सीजन में बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, लेकिन इसके बावजूद चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप नहीं किया. रायुडु ने इस सीजन में फाइनल से पहले तक 15 मैचों की 11 पारियों में सिर्फ 15.44 के औसत से 139 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 27 रन रहा.
आईपीएल से की इतनी कमायी
अंबाती रायुडु पहली बार मुंबई इंडियंस टीम के साथ साल 2010 में सिर्फ 12 लाख रुपये की कीमत पर जुड़े थे, लेकिन अगले ही सीजन में उनकी कीमत तीस लाख रुपये हो गयी. यह साल 3014 था, जब मुंबई से उन्हें पहली बार मुंबई से सालाना चार करोड़ रुपये फीस मिली. और फिलहाल वह चेन्नई से साल के छह करोड़ और पच्चीस लाख रुपये वसूल रहे हैं. कुल मिलाकर रायुडु आईपीएल से अभी तक तक अड़तीस करोड़ और 32 लाख रुपये की कमायी कर चुके हैं.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'चेन्नई सुपर किंग्स के पास है फाइनल जीतने का ख़ास फॉर्मूला, कोच फ्लेमिंग ने बताया प्लान
* अगर IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 7 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं