Alastair Cook commented on Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह ने पिच को समीकरण से बाहर कर दिया और मुश्किल कोणों से गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को परेशान किया जिससे उन्हें खेलना लगभग नामुमकिन हो गया. विशाखापत्तनम में बुमराह ने रिवर्स स्विंग का शानदार नजारा पेश करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रन पर आउट हो गई और भारत को 143 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली. वर्ष 2012 से 2017 तक इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे कुक (Alastair Cook on Jasprit Bumrah) ने ‘टीएनटी स्पोर्ट्स' से कहा, ‘‘बुमराह ने आज भारत को आगे बढ़ाया है और अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया.''
उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत बेन डकेट और जैक क्राउली ने शानदार तरीके से की. क्राउली ने 76 रन की शानदार पारी खेली. क्राउली का विकेट टर्निंग प्वाइंट रहा जो आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में कैच आउट हुए क्योंकि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछल गई. कुक ने कहा, ‘‘बुमराह ने इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया.'' टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज 39 साल के कुक (Alastair Cook) ने 2018 में भारत के खिलाफ श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई बार बुमराह का सामना किया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी उनकी इतनी अच्छी गेंदबाजी का सामना किया है.'' कुक ने कहा, ‘‘उनकी अजीब एक्शन की गेंदबाजी, उनके अलग-अलग कोण, वह बल्लेबाज के लिए एक अलग विजन बनाता है और इसके कारण कभी कभी उन्हें खेलना लगभग असंभव हो जाता है.'' बुमराह ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए जो रूट, ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को आउट किया. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भी बोल्ड किया और बाद में टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजा.
कुक ने कहा, ‘‘रूट सबसे पहले आउट हुए, पोप इनस्विंग यॉर्कर पर आउट हुए जिसे खेला नहीं जा सकता था, बेयरस्टो और स्टोक्स के विकेट भी बुमराह ने लिए. उन्होंने मैच को बदल दिया. उन्होंने पिच को समीकरण से बाहर कर दिया. यह केवल उन पर और उन पर निर्भर था. 253 रन पर आउट होना प्रतिस्पर्धी स्कोर से काफी कम है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं