विज्ञापन

पिता के अंतिम संस्कार के बाद फफक-फफककर रोते हुए श्मशान घाट से निकले रिंकू सिंह, टी- शर्ट से पोंछे आंसू, Video

Rinku Singh Bids Tearful Farewell To Father: आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे

पिता के अंतिम संस्कार के बाद फफक-फफककर रोते हुए श्मशान घाट से निकले रिंकू सिंह, टी- शर्ट से पोंछे आंसू, Video
Rinku Singh father Death:

Rinku Singh crying video: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। सिंह 58 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे.  अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर आए थे, रिंकू अपने पिता के अंत्येष्टि में शामिल हुए, बता दें कि पिता के अंतिम यात्रा के दौरान रिंकू सिंह काफी इमोशनल नजर आए और फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. रिंकू सिंह को ऐसे रोता देख फैन्स भी काफी इमोशनल हो गए हैं. पिता के अंतिम संस्कार के बाद फफक-फफककर रोते हुए श्मशान घाट से निकले रिंकू सिंह, टी- शर्ट से पोंछे आंसू 

शनिवार को टीम के साथ जुडेंगे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘रिंकू कल टीम के साथ फिर जुड़ेंगे. 

रिंकू सिंह, जिन्हें वर्ल्ड कप टीम में आखिरी समय में शामिल किया गया था, अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. उन्होंने अब तक 5 पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में डक पर आउट होना भी शामिल है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगभग नॉकआउट मुकाबले में खेलेगी, जिसमें सेमीफाइनल में जगह पक्की है. रविवार के मैच का विनर ग्रुप 1 से सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका के साथ जुड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com