Abhishek Sharma Created History: अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 25 वर्षीय बल्लेबाज ने यह विशेष उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ हैदराबाद में हासिल की है. ट्रेविस हेड के साथ पारी का आगाज करने मैदान में आए अभिषेक काफी आक्रामक नजर आए. उनकी आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पारी का आगाज करते हुए उन्होंने महज 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
59 रन बनाने में रहे कामयाब
बात करें मैच के दौरान उनके प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 22 गेंदों का सामना किया. इस बीच 268.18 की स्ट्राइक रेट से वह 59 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से कुल छह चौके और चार छक्के देखने को मिले. जिस दौरान अभिषेक आउट हुए. उस दौरान हैदराबाद का स्कोर आठ ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन था. वह टीम की तरफ से तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.
Abhishek Sharma is hitting the ball so cleanly! SRH 75-2 after powerplay! Some relief for CSK, Mukesh Choudhary!!
— Cricket IQ (@S17Anurag) April 18, 2026
How far will SRH reach! #RCBvsDC #SRHvsCSK #SRHvCSK #IPL2026pic.twitter.com/POzRvMatjW
पहले भी विशेष उपलब्धि अभिषेक शर्मा के नाम ही थी दर्ज
इससे पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम ही दर्ज था. 2024 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. चेन्नई के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया है. अभिषेक के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में 15 गेंदों में अर्धशतक नहीं जमाया है.
15-ball FIFTY 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Abhishek Sharma show has begun in Hyderabad 🔥
Updates ▶️ https://t.co/uJG04r8iXD #TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvCSK | @SunRisers | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/SODxGeAAN0
एसआरएच के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
15 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम सीएसके - हैदराबाद - 2026
16 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम एमआई - हैदराबाद - 2024
16 गेंद - ट्रेविस हेड बनाम डीसी - दिल्ली - 2024
16 गेंद - ट्रेविस हेड बनाम एलएसजी - हैदराबाद - 2024
𝗨𝗡𝗦𝗧𝗢𝗣𝗣𝗔𝗕𝗟𝗘 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Abhishek Sharma was at his brutal best against Matthew Short 👊
Relive ▶️ https://t.co/nV9SVInzhd#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvCSK | @SunRisers | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/Ir4gz2qQhe
आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
1120 गेंद - आंद्रे रसेल
1193 गेंद - अभिषेक शर्मा
1198 गेंद - निकोलस पूरन
1211 गेंद - वीरेंद्र सहवाग
1251 गेंद - क्रिस गेल
जेमी ओवर्टन के शिकार बने अभिषेक
अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता जेमी ओवर्टन ने दिखाया. पारी का आठवां ओवर डाल रहे ओवर्टन ने आखिरी गेंद बैक ऑफ लेंथ डाली थी, जो उनसे दूर जा रही है. जहां शॉट लगाने के प्रयास में वह संजू के हाथों लपके गए.
यह भी पढे़ें- RCB vs DC, IPL 2026: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, RCB को 6 विकेट से हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं