विज्ञापन
23 days ago

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला शनिवार (18 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. आरसीबी की तरफ से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57, जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया. कैप्टन अक्षर पटेल 19 गेंद में 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. बाकी के अन्य बल्लेबाज बेंगलुरु के गेंदबाजों के सामने कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए. (SCORECARD)

भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए तीन विकेट 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से आज के मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने आला दर्जे की गेंदबाजी की. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 26 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा क्रुणाल पंड्या ने एक सफलता प्राप्त की. हालांकि, इस उम्दा गेंदबाजी के बावजूद बेंगलुरु की टीम बाजी नहीं मार पाई. 

175 रन बनाने में कामयाब हुई थी आरसीबी 

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेंगलुरु में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाने में कामयाब हुई थी. आरसीबी की तरफ से आज के मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए फिल साल्ट सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 38 गेंद में 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा टिम डेविड ने 26 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए. 

एन्गिडी, कुलदीप, अक्षर को मिली दो-दो सफलता 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आज के मुकाबले में लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इनके अलावा मुकेश कुमार के खाते में एक विकेट आया. 

आज के मुकाबले के लिए कुछ इस प्रकार थी दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फ़िल साल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेज़लवुड. 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रासिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर. 

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक़िब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुश्मंथा चमीरा और नीतीश राणा. 

Here are the and Updates of RCB vs DC, IPL 2026 from M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru

RCB vs DC LIVE Score: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, RCB को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला शनिवार (18 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. आरसीबी की तरफ से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रनों की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57, जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया. कैप्टन अक्षर पटेल 19 गेंद में 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. बाकी के अन्य बल्लेबाज बेंगलुरु के गेंदबाजों के सामने कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए. 

RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 6 गेंदों में 15 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पारी के 19 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 6 गेंदों में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत है. ट्रिस्टन स्टब्स 46 गेंद में 59 और डेविड मिलर छह गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली को 12 गेंदों में जीत के लिए 25 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आखिरी के 12 गेंदों में जीत के लिए 25 रनों की जरूरत है. टीम का स्कोर 18 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 155 रन है. ट्रिस्टन स्टब्स 43 गेंद में 55 और डेविड मिलर चार गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score: स्टब्स ने जड़ा अर्धशतक

ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 41 गेंद में 50 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. 

RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली को 18 गेंदों में जीत के लिए 37 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 18 गेंदों में जीत के लिए 37 रनों की जरूरत है. 

RCB vs DC LIVE Score: डेविड मिलर मैदान में आए

अक्षर पटेल के बाहर जाने के बाद क्रीज पर डेविड मिलर आए हैं. टीम को 24 गेंदों में जीत के लिए 46 रनों की जरूरत है. 

RCB vs DC LIVE Score: अक्षर पटेल दर्द से कराहते हुए मैदान से निकले बाहर

अक्षर पटेल एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं. वह काफी दर्द में नजर आ रहे हैं. जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया जा रहा है. 

RCB vs DC LIVE Score: किसी भी तरफ घुम सकता है जीत का पलड़ा

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 31 गेंद में 36 और अक्षर पटेल 16 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को आखिरी के 30 गेंदों में जीत के लिए 46 रनों की जरूरत है. 

RCB vs DC LIVE Score: दर्द में नजर आ रहे हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल दर्द में नजर आ रहे हैं. फिलहाल मैदान में मेडिकल टीम उनका उपचार कर रही है. शुरुआती चरण में नजर आ रहा है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है.

RCB vs DC LIVE Score: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवरों की समाप्ति के बाद 117/4 रन है. ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंद में 26 और अक्षर पटेल 12 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स के 100 रन हुए पूरे

दिल्ली कैपिटल्स के 100 रन पूरे हो चुके हैं. टीम ने इस आंकड़े को 12 ओवरों में हासिल किया है. टीम का स्कोर 12 ओवरों में 101/4 रन है. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: 100 के करीब पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 11 ओवरों में 94/4 रन बनाए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स 18 गेंद में 18 और कैप्टन अक्षर पटेल पांच गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली को लगा बड़ा झटका, राहुल आउट, कोहली ने पकड़ा गजब का कैच

दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 34 गेंद में 57 रन बनाकर क्रुणाल का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच कोहली ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 10.1 ओवरों में 4-87 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवरों में ठोके 87 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 89 रनों की जरूरत है. केएल राहुल 33 गेंद में 57, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 17 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी पतुम निसंका (01), करुण नायर (05) और समीर रिजवी (02) हैं.

RCB vs DC LIVE Score Updates: केएल राहुल ने जड़ा आईपीएल करियर का 42वां अर्धशतक

केएल राहुल ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 42वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 31 गेंद में 54 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: क्रुणाल पंड्या की किफायती गेंदबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पारी का नौवां ओवर क्रुणाल पंड्या ने डाला. जहां दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज छह रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर नौ ओवरों में 76/3 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ रही है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम सधे हुए कदमों के साथ लक्ष्य के तरफ बढ़ रही है. केएल राहुल 25 गेंद में 44, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंद में 13 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं. टीम का स्कोर आठ ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले पॉवरप्ले में बटोरे 50 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले पॉवरप्ले में तीन विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए हैं. केएल राहुल 18 गेंद में 31, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स आठ गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी पतुम निसंका (01), करुण नायर (05) और समीर रिजवी (02) हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: केएल राहुल ने संभाला मौर्चा, दिल्ली कैपिटल्स ने 5 ओवरों में ठोके 45 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए हैं. केएल राहुल 16 गेंद में 30, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स चार गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी पतुम निसंका (01), करुण नायर (05) और समीर रिजवी (02) हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: भुवनेश्वर कुमार का कहर, दिल्ली के तीन धुरंधरों को लौटाया पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका समीर रिजवी के रूप में लगा है. रिजवी को भी भुवनेश्वर कुमार ने ही आउट किया है. आउट होने से पूर्व  रिजवी ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह दो रन बनाने में कामयाब रहे. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: भुवनेश्वर कुमार का डबल वार, निसंका के बाद करुण नायर का किया शिकार

भुवनेश्वर कुमार ने पथुम निसंका के बाद करुण नायर को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. आउट होने से पूर्व नायर तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पांच गेंद में पांच रन बनाने में कामयाब रहे. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: पतुम निसंका आउट, लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहला झटका पथुम निसंका के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह दो गेंद में महज एक रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने हैं. भुवनेश्वर उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 0.4 ओवरों में 1-2 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: लक्ष्य का पीछा करने क्रीज पर आए राहुल-निसंका, जीत के लिए मिला है 176 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल और पथुम निसंका पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं.

RCB vs DC LIVE Score Updates: फिल सॉल्ट की फिफ्टी, RCB ने DC के सामने जीत के लिए रखा 176 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेंगलुरु में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए अब निर्धारित ओवरों में 176 रन बनाने होंगे. आरसीबी की तरफ से आज के मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए फ़िल साल्ट सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 38 गेंद में 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा टिम डेविड ने 26 रनों का योगदान दिया. बाकी के अन्य बल्लेबाज हमेशा रनों के लिए जुझते हुए ही नजर आए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आज के मुकाबले में लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इनके अलावा मुकेश कुमार के खाते में एक विकेट आया. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: एन्गिडी के दूसरे शिकार बने जितेश शर्मा

लुंगी एन्गिडी के दूसरे शिकार जितेश शर्मा बने हैं. शर्मा का शानदार कैच मिलर ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व शर्मा 20 गेंद में 14 रन बनाने में कामयाब रहे. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: क्रुणाल पंड्या रन आउट

क्रुणाल पंड्या रन आउट हुए हैं. उन्हें के एल राहुल के थ्रो पर लुंगी एनगिडी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व वह 10 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: 19वें ओवर में नटराजन ने केवल 2 रन खर्च किए

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी का 19वां ओवर थंगारसु नटराजन ने डाला. जहां उनके इस ओवर में विपक्षी टीम के बल्लेबाज केवल दो रन ही बटोर पाए. टीम का स्कोर 19 ओवरों की समाप्ति के बाद 169/6 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: RCB ने 18 ओवरों में बनाए 167 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का स्कोर 18 ओवरों की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 167 रन है. जितेश शर्मा 15 गेंद में 12, जबकि क्रुणाल पंड्या पांच गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. आरसीबी के बल्लेबाजी पारी के अब केवल दो ओवर शेष रह गए हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: मुकेश कुमार हुए चोटिल

मुकेश कुमार कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए हैं. मैदान से बाहर जाते वक्त उनके नाक से खुन बहते हुए देखा गया है. मगर स्थिति कंट्रोल में है. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: रोमारियो शेफर्ड ने भी छोड़ा साथ, कुलदीप यादव ने बनाया अपना शिकार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को छठवां झटका रोमारियो शेफर्ड के रूप में लगा है, जो सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए चार गेंद में एक रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं. कुलदीप ने शेफर्ड को एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 16.3 ओवरों में 6-149 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: RCB को लगा बड़ा झटका, अक्षर के जाल में फंसे विध्वंसक टिम डेविड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में टिम डेविड आउट हुए हैं. आउट होने से पूर्व डेविड पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 26 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 15.2 ओवरों में 5-146 रन है. डेविड को अक्षर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है RCB, 15 ओवरों में ही जमा दिया रंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं. टिम डेविड 15 गेंद में 26 और जितेश शर्मा आठ गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी फ़िल सॉल्ट (63), विराट कोहली (19), देवदत्त पड़िक्कल (18) और कैप्टन रजत पाटीदार (08) हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: कैप्टन रजत पाटीदार ने भी छोड़ा साथ, RCB को लगा चौथा झटका, संकट में टीम

कैप्टन रजत पाटीदार भी आउट हो चुके हैं. उन्हें मुकेश कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व पाटीदार चार गेंद में आठ रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 12.4 ओवरों में 4-131 रन है. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: टिम डेविड का धमाका, बनाया गजब का रिकॉर्ड

1000 आईपीएल रन के लिए ली गई सबसे कम गेंदें

545 - आंद्रे रसेल

560 - टिम डेविड

575 - ट्रैविस हेड

575 - फिल साल्ट

594 - हेनरिक क्लासेन

604 - वीरेंद्र सहवाग

RCB vs DC LIVE Score Updates: फिल साल्ट ने भी छोड़ा साथ, RCB को लगा तीसरा झटका

फिल साल्ट भी आउट हो चुके हैं. साल्ट को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया है. जिनका शानदार कैच स्टब्स ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व पारी का आगाज करते हुए साल्ट 38 गेंद में 165.78 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 10.4 ओवरों में  3-105 रन है. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: RCB को लगा दूसरा झटका, अब देवदत्त पड़िक्कल ने छोड़ा साथ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को दूसरा झटका देवदत्त पड़िक्कल के रूप में लगा है. पड़िक्कल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंद में 18 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच मिलर ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 10 ओवरों में 2-99 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: RCB ने 9 ओवर में बनाए 90 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने नौ ओवरों की समाप्ति के बाद 90/1 रन बनाए हैं. फ़िल साल्ट 32 गेंद में 55 और देवदत्त पड़िक्कल नौ गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी विराट कोहली (19) हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: साल्ट ने जड़ा आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक

फ़िल साल्ट ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 30 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 8.2 ओवरों में 87/1 रन है. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: अर्धशतक के करीब सॉल्ट

फ़िल सॉल्ट जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं. वह अपने 12वें अर्धशतक के काफी करीब हैं.

RCB vs DC LIVE Score Updates: RCB ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 59 रन

बेंगलुरु में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाने में कामयाब हुई है. फ़िल साल्ट 22 गेंद में 36 और देवदत्त पड़िक्कल एक गेंद में एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं. कोहली आज के मुकाबले में 19 रन बनाने में कामयाब रहे. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: विराट कोहली आउट, आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका विराट कोहली के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 13 गेंद में 19 रन बनाकर एन्गिडी का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच निसंका ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 5.1 ओवरों में 1-52 रन है.

RCB vs DC LIVE Score Updates: RCB ने 5 ओवरों में बनाए 52 रन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेंगलुरु में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत की है. टीम का स्कोर शुरुआती पांच ओवरों की समाप्ति के बाद 52/0 रन है. फिल साल्ट 18 गेंद में 30 और विराट कोहली 12 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: अच्छे टच में नजर आ रही है RCB की सलामी जोड़ी

पारी का चौथा और अपने स्पेल का दूसरा ओवर मुकेश कुमार ने डाला. जहां उन्होंने कुल सात रन खर्च किए. टीम का स्कोर चार ओवरों की समाप्ति के बाद 34/0 रन है. फ़िल साल्ट 13 गेंद में 13 और विराट कोहली 11 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: नबी की टाइट गेंदबाजी, दूसरे ओवर में केवल 6 रन खर्च किए

पारी का तीसरा और अपने स्पेल का दूसरा ओवर आकिब नबी ने फेंका. जहां आरसीबी के सलामी बल्लेबाज कुल 6 रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर तीन ओवरों में 27 रन है. फ़िल साल्ट 10 गेंद में 10 और विराट कोहली को भी आठ गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: मुकेश की शानदार गेंदबाजी, दूसरे ओवर में 8 रन ही बना पाए RCB के स्टार

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी का दूसरा ओवर मुकेश कुमार ने डाला. जहां आरसीबी के सलामी बल्लेबाज आठ रन बटोरने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 21/0 रन है. फ़िल साल्ट छह गेंद में सात और विराट कोहली को भी छह गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: आकिब के पहले ओवर में साल्ट और कोहली ने बटोरे 13 रन

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पारी का पहला ओवर आकिब नबी ने डाला. जहां आरसीबी के सलामी बल्लेबाज 13/0 रन बटोरने में कामयाब रहे. फ़िल साल्ट तीन गेंद में छह और विराट कोहली को भी तीन गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: साल्ट और कोहली कर रहे हैं पारी का आगाज, खेल हुआ शुरू

खेल शुरू हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली और फिल साल्ट पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से आकिब नबी पहला ओवर डाल रहे हैं. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक़िब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुश्मंथा चमीरा और नीतीश राणा. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फ़िल साल्ट, देवदत्त पड़िक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेज़लवुड. 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रासिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर. 

RCB vs DC LIVE Score Updates: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली ने बेंगलुरु के खिलाफ जीता टॉस

दिल्ली ने बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला  लिया है.

RCB vs DC LIVE Score: विराट कोहली मैदान पर बिल्कुल फिट नजर आए

दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए बिल्कुल फिट और रिलैक्स नजर आ रहे, इसे में उम्मीद की जा सकती है की वो बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आज नहीं खेले.

RCB vs DC LIVE Score: विराट कोहली की फिटनेस पर हेजलवुड ने दिया अपडेट

विराट कोहली पिछले मैच में सिर्फ एक 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेले थे. दिल्ली के खिलाफ मैच में फ़्रैंचाइज़ी के लिए उनकी भूमिका को लेकर अभी पूरी तरह से साफ नहीं है. कोहली के बारे में जोश हेज़लवुड ने ये कहा, "वह जबरदस्त एनर्जी लाते हैं और हमारे सबसे बेहतरीन फ़ील्डर्स में से एक हैं, इसलिए हम चाहेंगे कि वह पूरी तरह से मैदान पर मौजूद रहें. उन्हें जानने के बाद, यह कहा जा सकता है कि वह चुपचाप बैठने वाले इंसान नहीं हैं; वह हमेशा खेल में शामिल रहना चाहते हैं और अपना असर डालना चाहते हैं."

RCB vs DC LIVE Score Updates: हरी जर्सी में उतरेगी RCB की टीम

RCB के खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 100वें घरेलू मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे, वे अपनी 'Green Initiative' के तहत हरी जर्सी पहनेंगे.

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals LIVE: RCB बनाम DC के बीच महामुकाबला

आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी. 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com