विज्ञापन

'जो 200 के स्ट्राइक रेट से खेलता है...' अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर पूर्व भारतीय स्टार का बड़ा बयान

बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा 9 ओवर के मैच में 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए थे.

'जो 200 के स्ट्राइक रेट से खेलता है...' अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर पूर्व भारतीय स्टार का बड़ा बयान
आकाष चोपड़ा ने बताई अभिषेक शर्मी की बैटिंग के साथ समस्या

शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें और आखिरी T20I मैच में अभिषेक शर्मा अपनी सामान्य लय में नहीं दिखे. बेंगलुरु में बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके कारण आयोजकों को मैच को घटाकर 9-9 ओवर का करना पड़ा. हालांकि, बारिश की एक और बौछार के कारण मैच पूरी तरह से रद्द हो गया, लेकिन इससे पहले भारत को 7.4 ओवर तक बल्लेबाजी करने का मौका मिला. इस दौरान, ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 गेंदों पर सिर्फ 6 रन ही बना सके और आउट हो गए. जब क्रिकेट पंडित इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण कर रहे थे, तो पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अभिषेक के खेलने के तरीके को लेकर बनी एक "गलतफहमी" की ओर इशारा किया.

जियोस्टार के 'हायर क्रिकेट लाइव' पर चर्चा के दौरान चोपड़ा ने कहा,"पिछले मैच में, जब उन्हें ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिली, तो वे थोड़े असहज दिखे. उन्हें बिल्कुल भी लय नहीं मिल पाई. वैसे भी, इस एक मैच को हम अलग रख सकते हैं. इस पूरी सीरीज में उनका प्रदर्शन उनके अपने मानकों के हिसाब से थोड़ा कमजोर रहा, लेकिन ऐसा होना स्वाभाविक है. आप जिस तरह की क्रिकेट खेलते हैं, उसमें ऐसी चीजें होना एक हकीकत है."

चोपड़ा ने बताया कि अभिषेक जैसी शैली वाले खिलाड़ियों का 'सॉफ्ट डिस्मिसल' (आसान तरीके से आउट होना) होना कोई बड़ी बात नहीं है. तेजी से रन बनाने की कोशिश और बहुत ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ खेलने पर कभी-कभी 'सॉफ्ट डिस्मिसल' होना तय है. उन्होंने कहा कि अभिषेक के बल्ले से हमेशा आक्रामक प्रदर्शन की उम्मीद रखना एक "गलतफहमी" है.

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,"ऐसा अक्सर देखने को मिलेगा कि किसी सीरीज में - जैसे हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में - उन्होंने एक मैच में शतक लगाया और दूसरे में 70 रन बनाए. लेकिन फिर कोई ऐसी सीरीज भी आ सकती है, जहां वे एक मैच में आसानी से आउट हो जाएं, फिर अगले मैच में भी ऐसा ही हो, बीच में एक अच्छी पारी खेलें, और फिर किसी और मैच में एक बेहतरीन गेंद पर आउट हो जाएं."

पूर्व भारतीय ओपनर ने अभिषेक को लेकर आगे कहा,"ऐसी चीजें तो होती ही रहेंगी. जो भी खिलाड़ी 200 के स्ट्राइक रेट से खेलता है, उसके साथ ऐसे कुछ मैच होना लाजिमी है. यह सोचना कि वे लगातार हर मैच में रन बनाते रहेंगे, हमारी एक गलतफहमी है."

बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम अब गुरुवार से एक्शन में होगी. टीम इंडिया 22 अक्टूबर को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले से दौरे की शुरुआत करेगी. न्यूजीलैंड के छोटे मैदान के चलते एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन? नए चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने बताए 2 संभावित उत्तराधिकारी

यह भी पढ़ें: भुवी की टीम में वापसी होने के बाद मोहम्मद शमी का पहला रिएक्शन, बोले- बोले- 'हर कोई World Cup खेलना चाहता है..

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Aakash Chopra, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com