विज्ञापन

भुवी की टीम में वापसी होने के बाद मोहम्मद शमी ने साफ कर दिया अपना लक्ष्य., बोले- 'हर कोई World Cup खेलना चाहता है तो मैं क्यों नहीं?'

न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए टीमों की घोषणा के बाद, भारत की योजनाओं से मोहम्मद शमी की लगातार गैर-मौजूदगी ने इस अनुभवी तेज गेंदबाज के बारे में चयनकर्ताओं के आकलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब इस मामले में अधिक स्पष्टता की मांग उठ रही है.

भुवी की टीम में वापसी होने के बाद मोहम्मद शमी ने साफ कर दिया अपना लक्ष्य., बोले- 'हर कोई World Cup खेलना चाहता है तो मैं क्यों नहीं?'
'हर कोई World Cup खेलना चाहता है तो मैं क्यों नहीं?' शमी ने 2027 को लेकर साफ कर दिया अपना लक्ष्य

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भुवनेश्नवर कुमार की वापसी हुई है, भुवी को 4 साल बाद टीम इंडिया में चुना गया है. भुवनेश्वर के टीम इंडिया में वापसी के बाद एक बार फिर मोहम्मद शमी को लेकर बातें उठने लगी है. दरअसल, शमी भी लगातार टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे है ंलेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है. रणजी ट्रॉफी सीजन 2025-26 में शमी 37 विकेट ले चुके हैं और अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल नहीं किया है. ऐसे में अब शमी ने अपने कमबैक और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी संभावनाओें पर ndtv से बात की है. 

 कम बैक की तैयारी लगातार कर रहा हूं, 2027 वर्ल्ड कप के लिए खुद को कर रहा तैयार

मोहम्मद शमी बंगाल क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने दूसरे एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सर्विसेज के खिलाफ बिना अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के मैदान पर उतरना पड़ा है. इस मैच में न खेलने पर शमी ने रिएक्ट किया और कहा, 'देखिए विकेट से कोई मदद नहीं थी. इसलिए मैंने यह मैच नहीं खेलने का फैसला किया. मैं चाहता हूं कि युवा खिलाड़ियों को खेलने का अनुभव मिले, इसलिए मैंने यह मैच नहीं खेलने का फैसला किया. जितना खेलेंगे उन्हें उतना अनुभव मिलेगा. बतौर बल्लेबाज तो मैं खेल नहीं सकता हूं तो जो पिच की परिस्थिति है उसके हिसाब से ही मैं खेलता हूं. मुझे लगता है कि युवा को आगे आना चाहिए. शमी ने ये भी कहा कि वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते रहना चाहते हैं. आखिरी सीजन भी मैंने घरेलू क्रिकेट खेला था. मेरे लिए तो यह काफी अच्छा है. आईपीएल की तैयारी के लिए भी क्रिकेट खेलता रहना अच्छा है"

2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है ड्रीम, फिटनेस के चरम पर हूं

शमी ने ये भी कहा कि "वह 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाह रहे हैं. इसके लिए वह खूब तैयारी भी कर रहे हैं. शमी ने कहा कि, वह नेट पर डेढ़ घंटे गेंदबाजी करता हूं, मैं अपने फिटनेस के चरम पर हूं, मैं अपना हर समय सर्वश्रेष्ठ देता हूं और देता आउंगा, जब हर कोई वर्ल्ड कप खेलने का सोच रहे हैं तो मैं क्यों नहीं, मैं भी 2027 के वर्ल्ड कप को खेलना चाहता हूंं.,

भुवी को पहले ही टीम में आ जाना चाहिए

शमी ने ये भी कहा कि, वह लगातार अच्छा कर रहे हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि वह फिर से टीम में वापसी करेंगे. उनका सर्वश्रेष्ठ समय चल रहा है, मैं अपने करियर के पीक पर हूं. मैं बस खेलता रहना चाहता हूं, शमी ने ये भी कहा कि भुवी की वापसी तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए. वह लगातार अच्छा कर रहा था. मैं उसके लिए काफी खुश हैं. उसने देखिए कभी भी  क्रिकेट खेलना बंद नहीं किया और वह अपना कोई भी मैच को सर्वश्रेष्ठ देता था. 

शमी ने कहा कि "वह भी खेलते रहना चाहते हैं, तेज गेंदबाज ने कहा कि, कब कहां खेलना मिल जाए, यह कहा नहीं जा सकता है. इसलिए मैं लगातार खेलता रहना चाहता हूं, भारतीय गेंदबाज ने  ये भी कहा है कि उनकी फिटनेस अभी भी 100 फीसदी है". 

बिन मतलब का कंट्रोवर्सी नहीं होना चाहिए, जो गलत बोलेगा उसे जबाव मिलेगा

इसके अलावा शमी ने मीडिया से भी अपील की और कहा कि, उनके बयान को बिन मतलब का तोड़-मोड़ के पेश किया जाता है, ऐसा नहीं होना चाहिए. आप लोग ही कंट्रोवर्सी में मुझे ले जाते हो, लेकिन ऐसा नहीं है. मुझे पता है कि आप लोगों को काफी मजा आता है लेकिन मुझे ये भी पता है कि आप लोग मुझे सपोक्ट भी करते हैं, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि बिन मतलब का चीज नहीं होना चाहिए, जो अच्छा है बोलने के लिए वह कहें ... हां मैं भी खिलाड़ी हूं, मेरे से भी कुछ बातें निकल जाती है. लेकिन हां जब कोई गलत बातें बोलता है तो कभी-कभी मेरे मुंह से भी गुस्से से जवाब निकल जाता है. 

यह भी पढ़ें | रोहित-कोहली का दौर खत्म होने के बाद कौन? नए चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने बताए 2 संभावित उत्तराधिकारी

यह भी पढ़ें | मार्श-हेड ओपनर, नंबर-3 पर मार्करम, कोहली-रोहित को जगह नहीं, बाबर आजम ने चुनी ODI World प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट में 450 विकेट का आंकड़ा पार, ऑलटाइम Top-10 में मारी एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Bhuvneshwar Kumar Singh, India, Ranji Trophy, India Vs New Zealand 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com