विज्ञापन

'सहवाग 2.0 नहीं बनने नहीं आया...', वीरू के बेटे आर्यवीर ने अपनी पहचान को लेकर दिया बड़ा बयान

अंडर-19 एशिया कप 2026 के हीरो आर्यवीर का सरनेम सहवाग है, लेकिन वह विराट कोहली के फैन है. पूर्व भारतीय ओपनर का बेटा अपने पिता का 2.0 वर्जन नहीं बनकर रहना चाहता है बल्कि वह खुद की पहचान बनना चाहते हैं.

'सहवाग 2.0 नहीं बनने नहीं आया...', वीरू के बेटे आर्यवीर ने अपनी पहचान को लेकर दिया बड़ा बयान
वीरू के बेटे आर्यवीर ने अपनी पहचान को लेकर दिया बड़ा बयान

आर्यवीर सहवाग ने U-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया.वह 361 रनों के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. आर्यवीर को उनकी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की चर्चा अभी चारों तरफ हैं. फैंस को उनमें उनके पिता की बल्लेबाजी नजर आती है. खुद वीरेंद्र सहवाग कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने कुछ ऐसे शॉट खेले थे, जिसने उन्हें उनके जवानी के दिन याद दिला दिए थे. लेकिन आर्यवीर को किसी से तुलना पसंद नहीं. वह सहवाग 2.0 बनने नहीं आए हैं. वह कोहली के फैन है. वह अपने पिता की विरासत से आगे निकलकर अपना नाम बनाना चाहते हैं. वह पहले आर्यवीर सहवाग बनना चाहते हैं. 

जियोस्टार से बात करते हुए आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से तुलना को लेकर कहा,"मैंने अपने करियर में पहले ही इस तथ्य को स्वीकार कर लिया है कि मेरी तुलना हमेशा मेरे पिता से की जाएगी और मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता. और अगर लोगों को समानताएं मिलती हैं, तो यह उनकी राय और मेरे पिता के लिए उनका प्यार है. लेकिन मैं यहां सहवाग 2.0 बनने के लिए नहीं हूं, मैं यहां आर्यवीर सहवाग बनने के लिए हूं, और मैं पहला आर्यवीर बनना पसंद करूंगा, दूसरा सहवाग नहीं."

सीनियर सहवाग ने अपने करियर में बौखेफ अंदाज में बल्लेबाजी करके फैंस को अपना दिवाना बनाया. हालांकि, आर्यवीर को अपने पिता नहीं बल्कि विराट कोहली पसंद है. आर्यवीर टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करना चाहते हैं. उन्होंने यूएई के खिलाफ एक मुश्किल पिच पर टिककर बल्लेबाजी की और 160  रनों की पारी खेलकर टीम  की जीत में अहम भूमिका निभाई.

UAE के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में खुद को ढालकर 160 रन बनाने के बारे में आर्यवीर ने कहा,"मैं खुद को किसी खास तरह का खिलाड़ी नहीं मानता.मैं बस स्थिति के हिसाब से खेलना चाहता हूं. जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं, और मैं हमेशा वही करना चाहता हूं जिसकी उस समय टीम को ज़रूरत हो. मुझे खुशी है कि मैं उस तरह से खेल पाया."

जूनियर सहवाग ने आगे कहा,"पूरे एशिया कप के दौरान ओमान में शुरुआती 10 से 15 ओवर हमेशा एक चुनौती रहे हैं. उन शुरुआती 10-15 ओवरों में मेरी योजना गेंद की सीम मूवमेंट को संभालकर खेलने की थी, और इसके बाद, हैरानी की बात यह रही कि UAE के खिलाफ उस मैच में गेंद टर्न भी हो रही थी. यह एक अजीब तरह की पिच थी, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं वहां काफी समय तक टिक सका. एक बार जब मैं सेट हो गया, तो बस बल्लेबाजी करता रहा और रन बनते गए. मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहा था, बस हर गेंद को उसकी खूबी के हिसाब से खेल रहा था और सिंगल-डबल ले रहा था. 160 रनों की यह पारी इसलिए खास थी क्योंकि यह एक मुश्किल पिच पर आई थी, जहां बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं था."

यह भी पढ़ें: ओलिंपिक का GOLD बनाएगा बड़ा ब्रैंड, डबल ओलिंपिक पदक विजेता हार्दिक, विराट-धोनी और क्रिकेटर क्यों हैं मीलों आगे

यह भी पढ़ें: 'पांड्या के आने से हमारी सारी कमजोरी दूर हो गई', हेड कोच पोंटिंग ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Aaryavir Virender Sehwag, Virender Sehwag, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com