Aakash Chopra BEST XI of the SEASON: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra IPL 2023) ने आईपीएल 2023 के लिए बेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. अपने यू-ट्यूब चैनल पर चोपड़ा जी ने प्लेइंग इलेवन (Playing XI) का चुनाव किया है. कमेंटेटर चोपड़ा ने अपने द्वारा चुने गए बेस्ट प्लेइंग इलेवन में चौंकाते हुए न तो विराट कोहली (Virat Kohli) को जगह दी है और न ही फाफ डु प्लेसी को जगह दी है. यही नहीं आईपीएल के सबसे महान दिग्गज धोनी (MS Dhoni) को अपनी इस प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. इन खिलाड़ियों को आकोश ने सब्स्टीट्यूट प्लेयर के तौर पर रखा है. आकाश चोपड़ा ने ओपनर के तौर पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, दोनों बल्लेबाजों ने इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी की है. गिल इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं, राजस्थान की टीम प्लऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन जायसवास ने शानदार बल्लेबाजी कर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था. जायसवाल ने 14 मैच में 625 रन बनाए हैं तो वहीं गिल ने अबतक ये खबर लिखे जाने तक 851 रन बनाए हैं.
वहीं, चोपड़ा ने नंबर 3 पर कैमरून ग्रीन को तो वहीं नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इसके अलावा आकाश चोपड़ा की पसंद रिंकू सिंह भी बने हैं. रिंकू ने इस आईपीएल में शानदार खेल दिखाया है और खासकर लीग स्टेज में गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में इस बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 छक्का लगाकर महफिल ही लूट ली थी. रिंकू ने इस सीजन 14 मैच में 474 रन बनाए थे, उन्होंने 149.53 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर तहलका मचा दिया था.
इसके अलावा चोपड़ा की पंसद हेनरिक क्लासेन भी बने हैं. वहीं, स्पिनर अक्षर पटेल और राशिद खान को आकाश ने अपनी बेस्ट IPL प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है. मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, मथीशा पथिराना को कमेंटेटर ने तेज गेंदबाज के तौर पर प्लेइंग XI में जगह दी है. चोपड़ा जी ने अपनी इस खास प्लेइंग इलेवन में कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को बनाया है जो फैन्स को हैरान कर रहा है.
आकाश चोपड़ा IPL 2032 बेस्ट प्लेइंग XI: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हेनरिक क्लासेन, अक्षर पटेल, राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, मथीशा पथिराना
सब्स्टीट्यूट प्लेयर : रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी, मोहित शर्मा
--- ये भी पढ़ें ---
* 'अगर आज रिजर्व-डे पर भी IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 5 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
* अंबाती रायुडु का IPL से संन्यास, इस वजह से लिया फैसला, अभी तक कमा चुके हैं इतनी मोटी रकम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं