दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दंगा पीड़ितों की मदद के लिए जो ऐलान किया गया था उस पर काम शुरू हो गया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 18 एसडीएम पोस्ट किए गए हैं. रात में चार एसडीएम रहेंगे. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए नौ आश्रय गृह बनाए हैं. हिंसा में जिन लोगों के घर जले हैं उन्हें हम 25 हजार रुपये देना शुरू करेंगे. दिल्ली सरकार दंगा प्रभावित लोगों को भोजन वितरित कर रही है.
उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में खाना बांटा जा रहा है. किसी को खाने की ज़रूरत हो तो हमको बताएं. एनजीओ, RWA और विधायक खाना बंटवाने में मदद कर रहे हैं. जिनके पास घर नहीं है वे नौ रैन बसेरों और कम्युनिटी सेंटरों में जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिनके घर जले हैं उनको कल दोपहर से 25 हजार रुपये देना शुरू करे देंगे. बाकी 2-3 दिन में मुआवजा देंगे. जो एनजीओ मदद करना चाहें वे डीएम नार्थ ईस्ट से संपर्क करें.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
केजरीवाल ने कहा कि कुछ के रिश्तेदार सीरियस हैं और सरकारी अस्पताल में भीड़ है. सरकार उनको प्राइवेट में शिफ़्ट कर देगी. अभी असेसमेंट कर रहे हैं. कितने माल का नुकसान हुआ है, अभी इसका अभी आकलन नहीं हो सका है, अब आगे होगा. उन्होंने कहा कि करीब 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं