विज्ञापन

कोहली ने बरार को बैन से बचाया ? वीडियो हुआ तूफान सा वायरल, फैंस को पसंद नहीं आया गुरुनूर का अंदाज

सेईफर्ट को आउट करने के बाद गुरनूर बरार का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. और भारतीय फैंस इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं

कोहली ने बरार को बैन से बचाया ? वीडियो हुआ तूफान सा वायरल, फैंस को पसंद नहीं आया गुरुनूर का अंदाज
पूर्व कप्तान विराट कोहली गुरनूर को शांत करते हुए
source: X

अगर यह कहा जाए कि न्यूजीलैंड दौरे में टीम इंडिया के लिए एक बड़ी देन लंबू पेसर गुरनूर बरार रहे हैं, तो एक बार को गलत नहीं ही होगा. इस लंबी कद-काठी के पेसर ने अभी से साबित कर दिया है कि वह अगले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले भारतीय अटैक का हिस्सा होंगे. उनकी गेंदें न्यूजीलैंड बल्लेबाजों पर भारी पड़ रही हैं, तो उनकी आक्रामकता भारतीयों को चिंतित करने लगी है. माउंट मॉन्गनुई  में चौथे वनडे के दौरान ऐसी तस्वीर, जिसने सोशल मीडिया को यह कहने पर मजबूर कर दिया कि कोहली ने बरार पर बैन लगने से बचा लिया. बहरहाल, गुरनूर का यह अंदाज भारतीय फैंस तक को भी पसंद नहीं आया और ज्यादातर प्रशंसकों ने इस बेवजह का जोश दिखाने के लिए गुरनूर बरार के लिए तीखे कमेंट गिए हैं. 

सेईफर्ट का विकेट, गुरनूर की आक्रमकता

दरअसल गुरनूर का आक्रामक अंदाज अर्द्धशतकवीर टिम सेईफर्ट (58) का विकेट गिरने के बाद सामने आया. कीवी विकेटकीपर ने विल यंग के साथ पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़कर भारतीयों को खासा परेशान किया था. कुछ कैच भी भारतीयों से छूटे. ऐसे में जब बरार ने सेईफर्ट को विकेट के पीछे ईशान के हाथों लपकवाया, तो उनके जश्न का अंदाज कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो गया. 

विराट ने खींचकर बरार को अलग किया. 

सेईफर्ट के आउट होने के बाद बरार ने जोश ने मुड़कर एक दो बार कुछ बोलकर प्रतिक्रिया व्यक्त की. ऐसे करते हुए बरार सेईफर्ट के रास्ते में और उनके चेहरे के सामने आ गए. बल्लेबाज को इस तरह उकसाना लेवल-1 अपराध के तहत आता है. सेईफर्ट ने भी बरारर को कुछ कहा, लेकिन बात इससे आगे बढ़ती, उससे पहले ही कोहली भारतीय लंबू पेसर को खींचकर दूर ले गए. और फैंस कह रहे हैं कि अगर  विराट कोहली पेसर को खींचकर साइड में नहीं करते, तो उन पर बैन लग जाता. वैसे भारतीय फैंस बड़ी संख्या कहने से नहीं चूके कि बरार को उनकी इस हरकत के लिए बैन लगना ही चाहिए.  आप खुद देखिए कि प्रशंसक क्या-क्या लिख रहे हैं पेसर के लिए. 

यह प्रशंसक ता चाहता है कि बरार पर कुछ मैचों का बैन लगे. शायद यह कोई न्यूजीलैंड का चाहने वाला है

कई भारतीयों ने ऐसे कमेंट किए हैं. उन्हें इस मामले में बरार की ही गलती दिख रही

वास्तव में इसकी कोई जरूरत नहीं ही थी

यह अच्छा बर्ताव नहीं है

विराट भाई..बरार को रोको ! रोक ही दिया..वर्ना आप सोचिए कि आगे और क्या हो जाता!


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurnoor Singh Brar, India, New Zealand, New Zealand Vs India 11/13/2026 Nzin11132026271654, Cricket, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com