विज्ञापन

मुर्शिदाबाद में विवादित "बाबरी मस्जिद" का निर्माण ममता का षड्यंत्र, हुमायूं कबीर को जेल भेजना चाहिए था: बीजेपी सांसद

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुमायूं कबीर द्वारा विवादित “बाबरी मस्जिद” निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है. BJP ने ममता सरकार पर साजिश का आरोप लगाया.

मुर्शिदाबाद में विवादित "बाबरी मस्जिद" का निर्माण ममता का षड्यंत्र, हुमायूं कबीर को जेल भेजना चाहिए था: बीजेपी सांसद
  • मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में TMC के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने विवादित बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू किया
  • हुमायूं कबीर ने 5000 से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और धार्मिक नेताओं की मौजूदगी में मस्जिद की नींव रखी थी
  • भाजपा सांसद ने ममता बनर्जी सरकार पर हुमायूं कबीर को गिरफ्तार न करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा विवादित “बाबरी मस्जिद” का निर्माण शुरू किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में धार्मिक राजनीति एक बार फिर तेज़ हो गई है. बुधवार को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने रेजीनगर–बेलडांगा में अल्पसंख्यक समुदाय के 5,000 से अधिक लोगों और कई धार्मिक नेताओं की मौजूदगी में मस्जिद की नींव रखी.

इस घटना के बाद, राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रतिआरोप और तीखे हो गए हैं.

“ममता का षड्यंत्र… हुमायूं कबीर को जेल भेजा जाना चाहिए था” — BJP सांसद

झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हुमायूं कबीर को गिरफ्तार न किए जाने पर ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. NDTV से बातचीत में दीपक प्रकाश ने कहा कि हुमायूं कबीर और ममता बनर्जी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. ममता बनर्जी के कहने पर ही हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बना रहा है. अगर पश्चिम बंगाल में सरकार मजबूत होती और तुष्टिकरण की राजनीति न होती, तो ऐसे लोगों को जेल के अंदर भेज देती.

ये भी पढ़ें : 1200 मौलवी और कुरान की तिलावत के बीच मुर्शिदाबाद में आज से होगा हुमायूं कबीर की 'बाबरी' का निर्माण

लेकिन सरकार ढीली-ढाली है. दोनों मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं, हिंदी और सनातन भावनाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी हुमायूं कबीर के साथ मिलकर हिंदू समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, राज्य की आर्थिक स्थिति को कमज़ोर कर रही हैं और यह पूरा विवाद “भारतीयता को कमजोर” कर रहा है.

योगी आदित्यनाथ भी पहले कर चुके हैं तीखा बयान

इस विवाद से पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी साफ कहा था कि बाबरी मस्जिद जैसी संरचना दोबारा कभी नहीं बन सकेगी उन्होंने मंगलवार को कहा था कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा, इसलिए बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murshidabad Babri Mosque Row, Humayun Kabir Foundation Stone, Mamata Banerjee Conspiracy Allegation, BJP MP Deepak Prakash, Bengal Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com