विज्ञापन

बिना AC के भी घर को रखें शिमला जैसा ठंडा, बस अपनाएं ये 3 देसी जुगाड़

How To Cool Room: क्या आप भी दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी और तपन से परेशान हैं अगर हां, तो इस आर्टिकल में बताए टिप्स को ट्राई कर बिना एसी के कमरे को ठंडा रख सकते हैं.

बिना AC के भी घर को रखें शिमला जैसा ठंडा, बस अपनाएं ये 3 देसी जुगाड़
Room Cooling Ideas: गर्मी में कमरा ठंडा कैसे रखें. (AI Generated Image)

Summer Cooling Method: दिल्ली की गर्मी और ऊपर से किराए का कमरा कई बार ऐसा अहसास दिलाता है जैसे हम किसी कमरे में नहीं बल्कि, जलती भट्टी के पास हैं. दोपहर होते ही छत तपने लगती है और दीवारें गरम हो जाती हैं. कई बार रेंट के कमरे में AC लगवाना मुमकिन नहीं होता कभी बजट की दिक्कत तो कभी मकान मालिक की पाबंदियां. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप गर्मी को सहन करते रहें. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कमरे को ठंडा रख सकते हैं.

कमरे को ठंडा रखने के देसी उपाय- (Room Thanda Karne Ke Desi Upaye)

1. खिड़की पर गीला तौलिया- 

यह सुनने में शायद बहुत साधारण लगे, लेकिन यह तरीका कमाल का काम करता है. आपको बस इतना करना है कि अपनी खिड़की या दरवाजे के सामने एक मोटा तौलिया या चादर गीली करके लटका देनी है.

यह कैसे काम करता है- जैसे ही बाहर की गर्म हवा खिड़की के जरिए अंदर आने की कोशिश करेगी, उसे गीले तौलिए की नमी से गुजरना होगा. इससे हवा ठंडी हो जाएगी और आपके कमरे में एक कूलिंग इफेक्ट पैदा होगा. 

2. क्रॉस वेंटिलेशन- 

दिल्ली के छोटे कमरों में अक्सर उमस (Humidity) बढ़ जाती है. इसका सबसे बड़ा कारण है हवा का रुक जाना. अगर आप कमरे को चारों तरफ से बंद रखेंगे, तो गर्मी अंदर ही कैद हो जाएगी.

क्या करें- शाम के समय जब बाहर की हवा थोड़ी ठंडी हो, तो कमरे की आमने-सामने वाली खिड़कियों और दरवाजों को खोल दें. इससे 'क्रॉस वेंटिलेशन' होगा. गर्म हवा बाहर निकल जाएगी और ताजी हवा अंदर आएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

3. फ़्लोर कूलिंग- 

गांवों में आज भी लोग शाम को घर के आंगन में पानी छिड़कते हैं. आप अपने दिल्ली के फ्लैट या कमरे में भी यही कर सकते हैं. फर्श पर ठंडा पानी डालकर पोंछा लगाएं.

फायदा क्या है- दिनभर की धूप से फर्श काफी गर्म हो जाता है जो रात भर हीट छोड़ता है. ठंडे पानी से पोंछा लगाने पर फर्श की गर्मी शांत हो जाती है.

ये भी पढ़ें- क्या आपका भी मोबाइल बार-बार स्लो हो रहा है? ये 4 सेटिंग्स बदलते ही चलने लगेगा नए जैसा

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com