विज्ञापन

अक्टूबर में क्यों सता रही जून वाली गर्मी, दिल्ली से राजस्थान तक चढ़ा पारा, मॉनसून विदा होते ही मौसम के बदले तेवर, जानें क्यों?

अक्टूबर का महीना आम तौर पर ठंडा रहता है, लेकिन इस बार दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजस्थान तक भीषण गर्मी हो रही है. आखिर क्यों अक्टूबर में इतनी गर्मी पड़ रही है और मौसम ठंडा नहीं हो रहा है.

अक्टूबर में क्यों सता रही जून वाली गर्मी, दिल्ली से राजस्थान तक चढ़ा पारा, मॉनसून विदा होते ही मौसम के बदले तेवर, जानें क्यों?
अक्टूबर में कब तक सताएगी गर्मी
  • अक्टूबर के महीने में इस बार ठंड की जगह अब भीषण गर्मी पड़ रही है.
  • मॉनसून विदा होने के बाद भी गर्मी पड़ने की वजह 'अक्टूबर हीट' है.
  • राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है.

मॉनसून उत्तर भारत से विदा ले चुका है, लेकिन अक्टूबर के महीने में ठंड की जगह गर्मी सता रही है. आलम यह है कि दिल्ली-NCR, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है. कम बारिश होने की वजह से पहले ही यह राज्य सूखे की मार झेल रहे हैं, जबकि अब ठंड की दस्तक नहीं होने से यहां गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है. कई शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार वैज्ञानिक भाषा में  'अक्टूबर हीट' कहा जाता है. जिसकी वजह से ठंड आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर बढ़ता जाता है.

क्यों अक्टूबर में पड़ रही है गर्मी 

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर के महीने में हो रही पहली बार नहीं हो रही है. पहले भी अक्टूबर के महीने गर्मी होती रही है. मौसम विभाग की भाषा में इसे दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई और सर्दियों के आने के बीच संक्रमण काल वाला मौसम माना जाता है. जिसमें मॉनसून तो पीछे होने लगता है, लेकिन सर्दियों के न आने की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहती है. ऐसे में हवा में मौजूद नमी की वजह से एक अलग तरह का मौसम बनता है. जिसमें तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच बना रहता है. ऐसे में अक्टूबर के शुरुआती महीनों में गर्मी का असर बढ़ा रहता है. इस बार भी यही पेटर्न देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से गर्मी हो रही है. 

अल नीनो का भी दिख रहा असर 

इस बार अल नीनो की वजह से मॉनसून कम रहा है. जिसका असर अब तक दिख रहा है. क्योंकि अल नीनो ने हिंद महासागर में मौसम के चक्र को प्रभावित किया है. ऐसे में ग्लोबल वार्मिंग के चलते अब हर महीना तापमान सामान्य औसत से ज्यादा गर्म हो जाता है. जिसका सीधा असर अक्टूबर के महीने में दिख रहा है. कई बार हवा की रफ्तार पूरी तरह से धीमी हो जाती है और कई बार ठप भी जाती है. हवा तेज न चलने की वजह से मौसम में मौजूद गर्मी और उमस एक ही जगह जमा हो जाती है, जिससे पसीना तेजी से आता है और सूखता नहीं है, ऐसे में 30 से 35 डिग्री के तापमान में भी 40 डिग्री वाली गर्मी लगना शुरू हो जाती है. ऐसा ही कुछ इस बार भी हो रहा है. जिसकी वजह से लोग अक्टूबर के महीने में भी परेशान हैं.

राजस्थान सबसे गर्म 

बदलते मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव राजस्थान में दिख रहा है. राजस्थान में तापमान 35 से 39 डिग्री तक चल रहा है, जबकि दिल्ली-NCR में भी तापमान 37 डिग्री तक पहुंच रहा है. आसमान पूरी तरह से साफ है और हवाएं यहां दिन में चल नहीं रही हैं, जिसकी वजह से गर्मी दिन में बढ़ती जा रही है. राजस्थान में गंगानगर और बीकानेर जिला सबसे ज्यादा गर्म है. यहां तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच दिख रहा है. राजस्थान के 18 जिलों में इस बार औसत से बहुत कम बारिश हुई है, जिसके चलते इन जिलों में सूखे की स्थिति साफ देखी जा रही है. ऊपर से गर्मी का असर लगातार रहने से यहां परेशानियां बढ़ रही हैं. 

ये वीडियो देखिए

दिल्ली-NCR में तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा

दिल्ली-NCR में भी गर्मी बने रहने की पूरी संभावना अभी 1 हफ्ते तक दिख रही है. 3 से 5 अक्टूबर के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. दिल्ली से सटे हरियाणा, पश्चिमी यूपी में भी मौसम ऐसा ही दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी एक दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन गर्मी का असर अक्टूबर के बीच में खत्म होना शुरू हो सकता है. 

अक्टूबर में कब मिलेगी राहत

अक्टूबर में हो रही भीषण गर्मी के बीच लोगों का पहला सवाल यही है कि आखिरकार गर्मी से राहत कब मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद से हल्की राहत मिलना शुरू हो सकती है, क्योंकि इस दौरान पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ का भी असर बन सकता है, ऐसे में उत्तर-पश्चिम की तरफ से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से गर्मी कम होना शुरू हो जाएगी. क्योंकि ठंडी हवाओं से हवा में मौजूद नमी खत्म होगी, जिससे तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और गर्मी का असर कम होगा. 

ये भी पढ़ेंः मॉनसून विदाई से पहले दिखाएगा नया रंग, दिल्ली-NCR से क्यों विदा हुए बादल? आज बिहार-यूपी समेत 12 राज्यों में भारी बारिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
October Heat, Rajasthan Weather, Rajasthan Heatwave, Delhi NCR Heatwave, Western Disturbance 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com