विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2025

पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ को सौगात, इन 7 रेल परियोजनाओं की रखीं आधारशिला

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मोहभट्टा, बिलासपुर स्थित कार्यक्रम स्थल से अभनपुर–रायपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ को सौगात,  इन 7 रेल परियोजनाओं की रखीं आधारशिला
पीएम मोदी ने 4 महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया
रायपुर:

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 मार्च), को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 4 महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, जिनकी कुल लागत ₹2,695 करोड़ है. इसके अलावा, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मोहभट्टा, बिलासपुर स्थित कार्यक्रम स्थल से अभनपुर–रायपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

पीएम मोदी ने इन 7 रेलवे परियोजनाएं की आधारशिला रखीं-

  • खरसिया-झाराडीह में पांचवी लाइन का निर्माण शामिल है. 6 किलोमीटर लंबी परियोजना की कुल लागत ₹80 करोड़ है.
  • सरगबुंदिया-मड़वारानी के बीच 12 किलोमीटर की तीसरी एवं चौथी लाइन का निर्माण होना है जिसमें ₹168 करोड़ खर्च होंगे.
  • दाधापारा-बिल्हा-दगोरी के बीच ₹256 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर की चौथी लाइन बननी है. 
  • ₹347 करोड़ की लागत से निपनिया-भाटापारा-हथबंद के बीच 23 किलोमीटर की चौथी लाइन का निर्माण होना है.
  • भिलाई-भिलाई नगर-दुर्ग लिंक केबिन की चौथी लाइन 12 किलोमीटर लंबी ₹233 करोड़ की लागत से बनेगी.
  • राजनांदगांव-डोंगरगढ़ के बीच 31 किलोमीटर की चौथी लाइन का निर्माण ₹328 करोड़ की लागत से होना है.
  • करगी रोड-सल्का रोड के बीच तीसरी लाइन 8 किलोमीटर की ₹95 करोड़ की लागत से बनेगी.

रेलवे की परियोजनाएं जो राष्ट्र को समर्पित की गई

  •  राजनांदगांव-बोरतलाव के बीच 48 किलोमीटर की तीसरी लाइन शामिल है. ये परियोजना ₹747 करोड़ की लागत से पूरी हुई है.
  • मंदिर हसौद-केन्द्री-अभनपुर के बीच ₹353 करोड़ की लागत से 26 किलोमीटर की नई रेल लाइन बनी है.
  • दुर्ग-रायपुर के बीच 37 किलोमीटर का ऑटोमैटिक सिग्नलिंग ₹88 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है.
  • छत्तीसगढ़ राज्य में शत-प्रतिशत रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है.

नए रायपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

पीएम मोदी ने आज अभनपुर-रायपुर (व्हाया-मंदिर हसौद) मेमू ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया. मेमू शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह सेवा छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रालय और सचिवालय जाने वाले यात्रियों के लिए समय और धन की बचत करेगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी.

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी 19 अप्रैल को कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

समय की होगी बचत, रेल यातायात में होगा सुधार 

नई रेलवे लाइनों और अतिरिक्त ट्रैकों के निर्माण से ट्रेन की गति बढ़ेगी, जिससे यात्रा अधिक तेज़ और सुगम होगी. वहीं, तीसरी, चौथी और 5वीं लाइन की परियोजनाएं ट्रेन संचालन क्षमता को बढ़ाएंगी, जिससे ट्रेनों की समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित होगी. इसके अलावा औद्योगिक रेलवे मार्गों के उन्नयन से कोयला, इस्पात और अन्य सामानों का परिवहन तेज और किफायती होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Chhattisgarh Visit, Chhattisgarh Railway Project, PM Modi In Bilaspur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com