विज्ञापन

बालोद में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दबे 3 मजदूरों की मौत, 10 फीट नीचे से निकाले शव

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में एक बड़ा हादसा हो गया. दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी (BSP) की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर दब गए. दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित चार मजदूरों की मौत हो गई. मजदूरों के शव 10 फीट नीचे से निकाले गए. 

बालोद में बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से दबे 3 मजदूरों की मौत, 10 फीट नीचे से निकाले शव

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में एक बड़ा हादसा हो गया. दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी (BSP) की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर दब गए. दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित 3 मजदूरों की मौत हो गई. मजदूरों के शव 10 फीट नीचे से निकाले गए. 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा जिले के दल्ली राजहरा में हुआ. दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने का काम चल रहा था, कई मजदूर काम में लगे हुए थे. इस दौरान अचानक पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी धंसक गई. हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.   

1 करोड़ कैश, 132 BGL सेल और 3 AK-47 समेत ये बड़े हथियार, जंगल में दफन नक्सलियों का खजाना लगा हाथ

10 फीट नीचे से निकाले गए शव 

हादसे के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया. 10 फीट नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया. हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला बैशाखिन के रूप में हुई है. 

'₹5500 देकर मैंने 21 मिनट में बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस, 1 दिन में 2 बार फेल, घूस देते ही हो गया पास' 

सुरक्षा को लेकर उठा सवाल 

हादसे के बाद कई सवाल भी उठ रहा है. कहा जा रहा है कि मजदूर 10 फीट की गहराई में काम रहे थे. इसके बाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

कूनो नेशनल पार्क से आई दिल दुखाने वाली खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत

(एसके साहू की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com