CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में न्यायिक व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को डाक के जरिए धमकी भरा पत्र भेजकर 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. पत्र में जज और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है और आरोपी ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
डाक से मिला धमकी भरा पत्र
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गुंडरदेही को कार्यालयीन समय में डाक से एक बंद लिफाफा मिला. लिफाफे में हस्तलिखित पत्र था, जिसमें जान से मारने की धमकी और 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

Judge Threat: जज को धमकी
नक्सली संगठन का नाम लेकर डराने की कोशिश
पत्र में आरोपी ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताते हुए रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. भाषा और आशय को देखते हुए मामले को अत्यंत संवेदनशील माना जा रहा है.
गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज
न्यायिक अधिकारी की लिखित शिकायत पर 8 अप्रैल 2026 को गुंडरदेही थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया.

Judge Threat: FIR कॉपी
पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन बोरकर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई है. पुलिस पत्र के स्रोत, डाक प्रक्रिया और संभावित संदिग्धों की जांच के साथ साइबर व तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें : फंड की कमी का बहाना नहीं चलेगा; पेंशन के लिए कुर्सी-टेबल बेचें, लाडकी बहन जैसी योजना बंद करें: बॉम्बे हाईकोर्ट
यह भी पढ़ें : MP में ‘नारी शक्ति वंदन' पखवाड़ा शुरू; 10 से 25 अप्रैल तक होंगे ये कार्यक्रम, अंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभा
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?
यह भी पढ़ें : MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी; ESB पर ऐसे देखें परिणाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं