Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी हैं. आज जो टीम जीतेगी, वो अंक तालिका में पहले स्थान पर आ जाएगी. जबकि हारने वाली टीम 20 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी. हैदराबाद अभी दूसरे स्थान पर है जबकि गुजरात तीसरे. आज जो जीतेगा उसके 16 अंक होंगे, लेकिन उसे प्लेऑफ का टिकट नहीं मिलेगा. बात अगर रिकॉर्ड की करें तो गुजराक की हैदराबाद के खिलाफ 5-1 का जीत-हार का रिकॉर्ड है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
गुजरात टाइटन्स टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न.
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, GT vs SRH IPL 2026 Cricket Match Live Updates
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं