विज्ञापन

गाजियाबाद में ₹27 लाख से भरी ATM कैश वैन लूटने वालों का एनकाउंटर, वेब स‍िटी इलाके में रात को कार्रवाई

Ghaziabad Cash Van Loot Encounter: गाजियाबाद पुलिस ने 6 मई 2026 को हुई ₹27 लाख की एटीएम कैश वैन लूट के मुख्य आरोपियों, समीर और जुबेर को मंगलवार रात को एनकाउंटर हुआ है. दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.

गाजियाबाद में ₹27 लाख से भरी ATM कैश वैन लूटने वालों का एनकाउंटर, वेब स‍िटी इलाके में रात को कार्रवाई
गाजियाबाद कैश वैन लूट कांड: 1-1 लाख के इनामी दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Ghaziabad Cash Van Loot Encounter:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ वेब सिटी थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में 1-1 लाख रुपये के इनामी बदमाश समीर और जुबेर घायल हो गए. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से की एक सब इंस्पेक्टर है दो कास्टेबल है. इस मुठभेड़ में आरोप‍ियों के दो साथी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस काम्बिंग के जरिए उन्हें भी तलाश रही है. पुलिस ने घायल बदमाशों के पास से एक स्विफ्ट कार और लूटी गई रकम में से ₹900000 लाख बरामद किए हैं.

6 मई की सनसनीखेज वारदात

घटना की शुरुआत 6 मई को हुई थी, जब गाजियाबाद  के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 'एवन इंडिया' नामक फाइनेंशियल कंपनी की कैश वैन एटीएम में पैसे डालने आई थी. जब कर्मचारी कैश लोड करने में व्यस्त थे, तभी पैदल आए चार बदमाशों ने ड्राइवर को तमंचा सटाकर वैन लूट ली. बदमाश मात्र 20 मिनट के भीतर वैन को करीब 10 किलोमीटर दूर ले गए, उसमें से लगभग ₹27 लाख (शुरुआती अनुमान ₹25 लाख था) निकाले और गाड़ी को मसूरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर लावारिस छोड़कर फरार हो गए. 

ghaziabad cash van loot case encounter samiir zubair killed police update

ghaziabad cash van loot case encounter samiir zubair killed police update

पुलिस की कार्रवाई और इनाम

इस दुस्साहसिक लूट ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया था. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. जांच के लिए कुल 8 टीमों का गठन किया गया था, जो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी थीं.

मुठभेड़ और खुलासा

मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब संदिग्धों को घेरने की कोशिश की, तो बदमाशों ने भागने के लिए गोलियां चलाईं. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में समीर और जुबेर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं और लूटी गई रकम की बरामदगी को लेकर विस्तृत खुलासा करने की तैयारी में है. 

यह भी पढ़ें- 20 म‍िनट में 25 लाख ले गए हथियारबंद बदमाश, गाजियाबाद में 'धूम' स्टाइल में कैश वैन की लूट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com