छत्तीसगढ़/बालोद: छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय विभागों में पदस्थ संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन पिछले दो दिनों से जारी है, जिसमें प्रथम चरण में आंदोलन जिला स्तर पर 03 जुलाई से 07 जुलाई तक किया जा रहा है. इसके बाद राज्य स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा.

संविदा कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के पहले दिन बालोद जिला मुख्यालय स्थित नया बस स्टैंड में हनुमान चालीसा और हवन पाठ कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, दूसरे दिन मानव श्रृंखला का निर्माण किया और छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के पहले जारी किया गया घोषणा पत्र को जलाया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
"कांग्रेस से पूरा नहीं किया वादा"
वहीं, इस दौरान आंदोलनकारियों द्वारा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने और सरकार से अपने वादे पूर्ण करवाने के लिए प्रार्थना किया गया. मानव शृंखला के माध्यम से सभी आंदोलनकारियों ने दर्शाया की सभी संविदा कर्मचारी एकजुट हुए. आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा सरकार बनने से पूर्व 2018 के घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने संविदा कर्मचारियों से नियमितिकरण का वादा किया था. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के साढ़े चार साल बाद भी नियमितिकरण तो दूर नियमित रूप से जो वेतन बढ़ाना था, वह भी नहीं बढ़ाया गया. जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है.

राज्य के 54 विभागों में कार्यरत 45000 हजार संविदा कर्मचारियों ने सरकार को अपनी नियमितिकरण के वादे अनुपूरक बजट में शामिल कर अपने वादे पूरा करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. संविदा व अनियमित कर्मचारियों द्वारा जारी इस आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, क्रेडा, श्रम विभाग, आई टीआई, कृषि विभाग, कौशल उन्नयन जिले के समस्त योजना के कर्मचारी आंदोलनरत है.
ये भी पढ़ें:-
"आप 83 साल के हो गए हैं, कभी रुकेंगे या नहीं": अजित पवार ने चाचा शरद पवार से मांगा आशीर्वाद
"मुझे हंसी आ रही थी": बागी NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने विपक्षी एकता की मीटिंग पर कसे तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं