Who is Shubham Kedia?: शुभम केडिया Apple में 'ह्यूमन इंटरफेस डिजाइनर' (Human Interface Designer) के रूप में काम करते हैं. उनका मुख्य काम एप्पल के सॉफ्टवेयर्स और यूजर इंटरफेस (UI) को डिजाइन करना है. आमतौर पर इस टीम के डिजाइनर्स iOS, macOS, watchOS और Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स के लुक्स और फील को तैयार करते हैं. WWDC 26 लाइव के दौरान नए फीचर्स एक्सप्लेन करने के बाद इंडियन एप्पल लवर्स जानना चाहते हैं कि आखिर ये भारतीय चेहरा है कौन?
सिर्फ शुभम केडिया ही नहीं इस इवेंट में राजा बोस (Raja Bose) को भी देखा गया, जो एप्पल में चाइल्स सेफ्टी एंड ट्रस्ट एरिया में काम करते हैं. यहां जानते हैं शुभम केडिया के बारे में.
शुभम केडिया कौन हैं? (Who is Shubham Kedia?)
शुभम केडिया Apple में पिछले 5 सालों से ज्यादा समय से ह्यून इंटरफेस डिजाइनर के तौर पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वो एप्पल में ही सीनियन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने एप्पल में ही अपने करियर की शुरुआत मई 2013 में बतौर इंटर्न की थी. यानी शुभम केडिया लगभग 11 साल से ज्यादा समय से Apple में ही काम कर रहे हैं.
शुभम केडिया ने New York University - Polytechnic School of Engineering से Bachelor of Science (B.S.), Computer Science की पढ़ाई की है.
शुभम केडिया एप्पल की कैलिफोर्निया (Cupertino) स्थित हेडक्वार्टर टीम के उन चुनिंदा चेहरों में शामिल हैं जो ग्लोबल स्टेज पर एप्पल के बड़े बदलावों और फीचर्स को प्रेजेंट करते है.
नोट - ये सारी जानकारी शुभम केडिया के लिंकडिन प्रोफाइल से ली गई है.