WWDC (Worldwide Developers Conference) Apple का एक बहुत बड़ा सालाना इवेंट है, जो डेवलपर्स और टेक प्रेमियों के लिए आयोजित किया जाता है. WWDC 2026 8 जून से 12 जून तक चलेगा और इसकी शुरुआत आज 8 जून से ही हो रही है. भारतीय समय के अनुसार, इवेंट आज रात 10:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
इस बार इवेंट में क्या खास होने की उम्मीद है?
iOS 27: iPhone के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट अनाउंस होगा, जिसमें कई नए और एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
स्मार्ट AI Siri: सिरी को एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा समझदार हो जाएगी और एक प्रॉपर AI चैटबॉट की तरह काम करेगी.
Apple Intelligence : फोटोज को एडिट करने के लिए नए AI टूल्स और टेक्स्ट जनरेशन फीचर्स को पूरे एप्पल इकोसिस्टम iPhone, Mac, iPad में जोड़ा जाएगा.
टिम कुक का आखिरी इवेंट?: कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल के सीईओ (CEO) के तौर पर टिम कुक का यह आखिरी बड़ा इवेंट हो सकता है.
लाइव कैसे देखें?
आप इस इवेंट को बिल्कुल फ्री में एप्पल (Apple) के ऑफिशियल YouTube चैनल, उनकी वेबसाइट या Apple TV ऐप पर लाइव देख सकते हैं.
Siri की बदली आवाज : नए Siri AI में अब आप अपने हिसाब से सीरी की आवाज को बदल सकते हैं. पहले ये ऑप्शन Siri में नहीं था, पहले सभी एप्पल यूजर को एक ही आवाज से Siri एक्सेस कर पाते थे. लेकिन अब Siri पहले ये ज्यादा एडवांस और पर्सनाइलज्ड हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं