विज्ञापन

Apple WWDC 2026 : डेवलपर्स और स्टूडेंट्स के बेहद खास है ये इवेंट, जानिए पूरी डिटेल्स

Apple WWDC 2026 इवेंट 8 जून से शुरू होने जा रहा है. इस बार Apple Intelligence, नए सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स का बड़ा धमाका होने वाला है. जानिए टाइमिंग, लाइव स्ट्रीम और हर बड़ी अपडेट आसान भाषा में

Apple WWDC 2026 : डेवलपर्स और स्टूडेंट्स के बेहद खास है ये इवेंट, जानिए पूरी डिटेल्स
WWDC 2026 में आ रहा है कुछ ऐसा, जो बदल देगा आपका iPhone इस्तेमाल करने का तरीका!
apple.com

Apple ने अपने सालाना इवेंट Worldwide Developers Conference (WWDC 2026) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह मेगा इवेंट 8 जून से 12 जून तक चलेगा. इस बार का इवेंट इसलिए खास है क्योंकि Apple इसमें अपने सबसे एडवांस AI फीचर्स और नए सॉफ्टवेयर टूल्स से पर्दा उठाने जा रहा है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके iPhone, iPad और Mac में क्या नया आने वाला है, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है.

कब और कहां होगा WWDC 2026?

Apple का यह इवेंट 8 जून को भारतीय समयानुसार रात के वक्त शुरू होगा. इस मुख्य Keynote इवेंट को आप घर बैठे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. Apple इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट apple.com, Apple TV ऐप और अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगा. अगर आप लाइव मिस कर जाते हैं, तो इवेंट खत्म होने के बाद इसकी ऑन-डिमांड रिकॉर्डिंग भी देख सकते हैं.

एक छोटा-सा AI ईमेल लिखने में खत्म हो रहा आधा बोतल पानी, जानिए कैसे AI चैटबॉट्स सोख रहा है नदियों का जल

आ रहा है Apple Intelligence का तूफान

इस बार Apple का पूरा फोकस AI पर होने वाला है. इवेंट के पहले ही दिन 'Platforms State of the Union' सेशन होगा, जिसमें डेवलपर्स को नए टूल्स और APIs की जानकारी दी जाएगी. Apple अपने नए AI फीचर्स जिसे 'Apple Intelligence' कहा जा रहा है, उसके जरिए यूजर्स के एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी में है. इसमें नए कोडिंग टूल्स और ग्राफिक्स को बेहतर बनाने वाली टेक्नोलॉजी शामिल होगी.

घर बैठे Apple इंजीनियर्स से सीखने का मौका

WWDC 2026 सिर्फ एक घोषणाओं का इवेंट नहीं है. पूरे हफ्ते डेवलपर्स और स्टूडेंट्स के लिए 100 से ज्यादा वीडियो सेशन्स आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही 'Group Labs' का आयोजन किया जा रहा है. 8 से 12 जून तक चलने वाली इन लैब्स में लोग लाइव आकर Apple के बड़े-बड़े इंजीनियर्स और डिजाइनर्स से सीधे सवाल पूछ सकेंगे. लोग Apple Intelligence, ग्राफिक्स, गेम्स और मशीन लर्निंग जैसे बड़े विषयों पर अपने डाउट्स क्लियर कर सकते हैं.

iOS 27 कब आ रहा है? रिलीज डेट से उठा पर्दा, जादुई फीचर्स देखकर चौंक जाएंगे आप

Apple Park में जुटेगा दुनिया भर का टैलेंट

इस साल Apple अपने हेडक्वार्टर यानी Apple Park में 1000 से ज्यादा डेवलपर्स, डिजाइनर्स और स्टूडेंट्स का स्वागत आमने-सामने करने जा रहा है. 8 जून को होने वाले इस इन-पर्सन सेलिब्रेशन में दुनिया भर के चुनिंदा लोगों को शामिल होने का मौका मिला है. इसके साथ ही 'Swift Student Challenge' के जरिए Apple नई पीढ़ी के कोडर्स को बढ़ावा दे रहा है. इस साल 350 विनर्स चुने गए हैं, जिनमें से 50 खास विनर्स को तीन दिन के स्पेशल एक्सपीरियंस के लिए क्यूपर्टिनो बुलाया गया है.

Apple Design Awards पर रहेगी सबकी नजर

इस शानदार हफ्ते के दौरान Apple Design Awards का भी एलान किया जाएगा. इस साल कुल 36 ऐप्स और गेम्स को फाइनलिस्ट चुना गया है. इन्हें डिलाइट एंड फन, इंक्लूसिविटी, इनोवेशन, इंटरैक्शन, सोशल इम्पैक्ट और विजुअल्स कैटेगरी में बांटा गया है. आने वाले कुछ हफ्तों में इनके विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी. इस पूरे इवेंट की पल-पल की अपडेट के लिए डेवलपर्स Apple Developer ऐप, वेबसाइट, लिंक्डइन, वीचैट और बिलीबिली जैसे प्लेटफॉर्म्स को फॉलो कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com