विज्ञापन

गांव में 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें गोबर के उपलों का बिजनेस, घर बैठे हर महीने हो सकती है ₹40,000 तक की कमाई

Cow Dung Business Ideas: अगर आप बिना किसी बड़ी मशीन या भारी निवेश के घर बैठे कमाई का करना चाहते हैं, तो गोबर के उपलों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. गांवों में जिस गोबर के उपले को अक्सर बेकार समझकर छोड़ दिया जाता है, शहरों में उसकी जबरदस्त डिमांड है.

गांव में 5,000 रुपये लगाकर शुरू करें गोबर के उपलों का बिजनेस, घर बैठे हर महीने हो सकती है ₹40,000 तक की कमाई
Low Investment Business Ideas: आज गांव के लोग गोबर से उपले बनाकर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए ₹100 से ₹300 प्रति किलो तक बेच रहे हैं.
NDTV इंडिया

Village Business Ideas: अगर आप गांव में रहकर कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसमें पैसे भले कम लगे लेकिन मुनाफा बेहद तगड़ा मिले तो आज हम आपके लिए एक हाई-प्रॉफिट बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं. आप घर बैठे बिना ज्यादा खर्च और किसी बड़ी मशीन के गोबर के उपलों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. गांव में आसानी से मिलने वाले गोबर के उपलों को अब शहरों में लोग पैसे देकर खरीद रहे हैं. पूजा-पाठ, हवन से लेकर जैविक खाद तक में इनका इस्तेमाल होता है. तो इसे बेकार नहीं समझिए क्योंकि गोबर भी आपको अच्छी कमाई करा सकता है. खास बात यह है कि आप गोबर के उपलों के ऑनलाइन भी बेचा सकते हैं. आइए जानते हैं आप भी घर बैठे इस मुनाफे वाले बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं और उपले बेचकर महीने भर में कितनी कमाई हो सकती है.

कितना करना होगा खर्च?

इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बिना किसी खर्च के या बेहद कम पैसे में घर से ही शुरू किया जा सकता है. अगर आपके पास घर में पहले से गाय-भैंस हैं, तो गोबर का खर्च न के बराबर होगा और आप महज 2,000 से 5,000 रुपये की शुरुआती खर्च से यह काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें कार्डबोर्ड बॉक्स, प्लास्टिक रैप, लेबल प्रिंटिंग और सेलर रजिस्ट्रेशन से जुड़े छोटे-मोटे खर्च शामिल होते हैं. वहीं, अगर आप आसपास के किसानों या गौशाला से गोबर खरीदकर काम शुरू करते हैं, तो भी 5,000 से 10,000 रुपये के कुल निवेश में कच्चे माल, सुखाने की व्यवस्था और पैकेजिंग के साथ यह बिजनेस आसानी से शुरू किया जा सकता है. हालांकि, बरसात में उपले सुखाना सबसे बड़ी सिरदर्दी होती है.

शहरों में गोबर के उपलों की भारी डिमांड

गांवों में गोबर के उपले आसानी से मिल जाते हैं और कई जगह इन्हें बेकार समझकर छोड़ दिया जाता है. लेकिन शहरों में पूजा-पाठ, हवन और यज्ञ के लिए इनकी जरूरत पड़ती है. होली जैसे त्योहारों पर भी उपलों की मांग बढ़ जाती है. शहरी इलाकों में आसानी से उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग ऑनलाइन भी इन्हें खरीद रहे हैं. गोबर के उपलों की कीमत उनकी क्वालिटी, साइज के हिसाब से तय कर सकते हैं. बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ये करीब 100 से 300 रुपये प्रति किलो तक बिक सकते हैं. खासकर देसी गाय के गोबर से बने ऑर्गेनिक और इकोफ्रेंडली बताए जाने वाले उपले पूजा-पाठ और हवन के लिए खरीदे जाते हैं. 

ऑनलाइन उपले कैसे बेच सकते हैं?

गोबर के उपलों को ऑनलाइन बेचने के लिए Amazon या Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म पर सेलर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट, बैंक डिटेल देकर सेलर प्रोफाइल बनाई जा सकती है. इसके बाद उपलों की अच्छी फोटो, कीमत और प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी डालकर लिस्टिंग तैयार करनी होगी. ऑर्डर मिलने पर पैकेजिंग कर ग्राहक तक सामान पहुंचाया जा सकता है. अमेजन-फ्लिपकार्ट पर बेचना है तो पैकिंग मजबूत रखें वरना टूट-फूट की शिकायत आ सकती है. 

महीने में कितनी हो सकती है कमाई?

आपकी कमाई इस बात पर टिकी होगी कि आप हर दिन कितने उपले बनाकर तैयार करते हैं , आपको कितने ऑर्डर मिलते हैं और उनकी ऑनलाइन बिक्री कितनी होती है. अगर आप शुरुआत में रोजाना औसतन 5 से 10 किलो उपले भी तैयार करके 150 से 200 रुपये प्रति किलो के औसत भाव पर बेचते हैं, तो महीने में करीब 150 से 300 किलो उपलों की बिक्री आसानी से हो सकती है. इस हिसाब से आपकी कुल बिक्री 22,500 रुपये से लेकर 60,000 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है, जिसमें से पैकेजिंग, डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का कमीशन घटाने के बाद भी घर बैठे 15,000 से 40,000 रुपये तक का  मुनाफा कमाया जा सकता है.

बिना बड़ी मशीन के शुरू करें बिजनेस

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बड़ी मशीनों या जगह की जरूरत नहीं है. गांव में किसान और ग्रामीण महिलाएं घर पर ही गाय या भैंस के गोबर से उपले बनाकर उन्हें अच्छी तरह सुखा सकती हैं. इसके बाद सही पैकेजिंग के साथ बिक्री शुरू की जा सकती है. कम लागत में शुरू होने वाला यह काम घर से कमाई का एक जरिया बन सकता है.

खाद और ईंधन के तौर पर भी इस्तेमाल

गोबर के उपले केवल पूजा-पाठ या हवन के ही काम नहीं आते, बल्कि इनका इस्तेमाल गमलों में खाद डालने और ईंधन के रूप में भी होता है. शहरों में पेड़-पौधे लगाने , बागवानी के शौकीन और ऑर्गेनिक खेती करने वाले लोग भी इन्हें खूब खरीदते हैं, जिससे इस बिजनेस में ग्राहकों की कमी नहीं रहती. आपको साल भर अलग-अलग तरह के ग्राहक मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें | Butter-Ghee prices: अब मक्खन और देसी घी खाना होगा और महंगा? जानें क्यों बढ़ सकते हैं दाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow Dung Cake, Village Business Ideas, Low Investment Business Ideas, Small Business Ideas, Profitable Business Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com