विज्ञापन

गांव में 10,000 रुपये लगाकर शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस, हर महीने हो सकती है मोटी कमाई

Village Business Ideas: गांव में ₹10,000 से ₹50,000 तक के छोटे निवेश में घर से शुरू करें मसाला, पेपर प्लेट, अगरबत्ती, मोमबत्ती और पेपर बैग बनाने का बिजनेस.जानिए कितनी होगी हर महीने कमाई

गांव में 10,000 रुपये लगाकर शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस, हर महीने हो सकती है मोटी कमाई
Profitable Small Business Ideas: बिना लाखों खर्चे घर के कोने से शुरू करें ये मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस, सामान बनते ही हाथों-हाथ बिकेगा

Low Investment Business: गांव या छोटे शहर में रहते हैं और अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं? अक्सर लोगों को लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए जेब में लाखों रुपये होना जरूरी है. लेकिन कुछ ऐसे आसान मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस भी हैं जिन्हें बेहद कम बजट में शुरू कर सकते हैं. मसाले, अगरबत्ती और पेपर बैग ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी मांग गांवों के साथ छोटे शहरों में भी कभी कम नहीं होती. इनकी मांग इतनी होती है कि सामान बनते ही बिक जाए. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें अपने घर के एक छोटे से कोने से शुरू किया जा सकता है. 

अगरबत्ती, मोमबत्ती या रोजमर्रा के मसालों का काम आप शुरू करके लोकल मार्केट में आसानी से बेच सकते हैं और घर बैठे बंपर कमाई कर सकते हैं.  आइए जानते हैं ऐसे ही 5 कम लागत वाले मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस और उनकी कमाई का पूरा हिसाब-किताब...

1. मसाला बनाने का बिजनेस

इस बिजनेस को बड़े लेवल पर शुरू करने के बजाय आप महज ₹50,000 से ₹2 लाख रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अपने घर से ही आसानी से शुरू कर सकते हैं. इतने कम बजट में ग्राइंडिंग मशीन और पैकेजिंग का इंतजाम आसानी से हो जाता है.इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि  हल्दी, मिर्च, धनिया और गरम मसाले  की मांग साल के 365 दिन बनी रहती है. शुरुआत में अगर आप अपने आसपास के लोकल किराना स्टोर्स और नजदीकी बाजारों में सप्लाई करने लगते हैं, तो हर महीने ₹30,000 रुपये तक का मुनाफा बहुत आराम से कमाया जा सकता है. अच्छी क्वालिटी और सही कीमत से जैसे-जैसे आपके ब्रांड की पहचान और ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, वैसे-वैसे आपका  मुनाफा भी तेजी से बढ़ता जाएगा. 

2. पेपर प्लेट और कप का बिजनेस

चाय की दुकानों, ढाबों, लोकल कैटरिंग और छोटे-मोटे आयोजनों में डिस्पोजेबल प्लेट और कप इस्तेमाल होते हैं. इस वजह से इनकी मांग हमेशा बनी रहती है.प्लास्टिक पर बैन के बाद इस बिजनेस की डिमांड और तेजी से बढ़ी है. अगर आप शुरुआती स्तर पर छोटा काम शुरू करना चाहते हैं, तो ₹60,000 से ₹2 लाख के बजट में  सेमी-ऑटोमैटिक मशीन लगाकर इसे अपने घर या किसी छोटी जगह से आसानी से शुरू कर सकते हैं.इस काम से आप शुरुआत में हर महीने  ₹25,000 रुपये तक का मुनाफा आसानी से बना सकते हैं. शुरुआत करते समय पूरा ध्यान सिर्फ प्लेट बनाने पर रखें और मशीन खरीदने से पहले अपने आसपास के दुकानदारों और कैटरर्स से मांग - ऑर्डर का अंदाजा जरूर लगा लें. पेपर कप बनाने के लिए अलग मशीन या अलग सेटअप की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए जैसे-जैसे आपका काम जमता जाए और बाजार में पकड़ मजबूत हो, आप कप बनाने की मशीन जोड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं.

3. अगरबत्ती बनाने का बिजनेस

घरों, दुकानों और पूजा स्थलों में रोजाना इस्तेमाल होने के कारण अगरबत्ती की मांग बाजार में साल भर बनी रहती है. अगर आप बहुत कम पूंजी में कोई टिकाऊ काम शुरू करना चाहते हैं, तो महज ₹30,000 से ₹1.5 लाख रुपये में इसे अपने घर के एक छोटे से कोने से शुरू कर सकते हैं. इतने बजट में एक बेसिक मेकिंग मशीन और जरूरी कच्चा माल आसानी से आ जाता है.इस बिजनेस के जरिए आप शुरुआत में ही हर महीने  ₹25,000 रुपये तक की कमाई आराम से कर सकते हैं. इस काम में सबसे ज्यादा ध्यान अगरबत्ती की अच्छी खुशबू, सही सुखावट और आकर्षक पैकिंग पर देना होता है.अगरबत्ती बिजनेस में सबसे बड़ा सीक्रेट खुशबू (Fragrance) और सुखाने का तरीका है. शुरुआत में खुद का ब्रांड बनाने के चक्कर में न पड़ें, बल्कि लोकल पूजा सामग्री बेचने वालों को अनब्रांडेड (कच्चा माल) सप्लाई करके अपना कैश-फ्लो चालू रखें.

4. मोमबत्ती बनाने का बिजनेस

अगर आप बहुत ही मामूली बजट में कोई काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो मोमबत्ती बनाने का कारोबार सबसे आसान और किफायती हो सकता है. इसे शुरू करने के लिए किसी महंगी मशीन की बिल्कुल जरूरत नहीं होती, आप महज ₹10,000 से ₹50,000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अपने घर से ही इसे आसानी से शुरू कर सकते हैं.इस छोटे से सेटअप से आप हर महीने ₹20,000 रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. आज के समय में सिर्फ साधारण मोमबत्तियां ही नहीं, बल्कि डिजाइनदार, खुशबू वाली मोमबत्तियां और बर्थडे-डेकोरेशन वाली कैंडल्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है. खासतौर पर त्योहारों, शादियों और पार्टी सीजन के दौरान इसके खास ऑर्डर मिलते हैं, जिससे आपकी कमाई और भी कई गुना बढ़ सकती है.

साधारण सफेद मोमबत्ती से ज्यादा मुनाफा सुगंधित (Scented) और फैंसी मोमबत्तियों में है. दीपावली, छठ पूजा और शादी-पार्टी के सीजन में इनका एडवांस ऑर्डर मिल जाता है, जिससे आपकी लगाई गई पूंजी 15-20 दिनों में ही वसूल हो जाती है

5. पेपर बैग बनाने का बिजनेस

सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगे बैन के बाद से कपड़ों के शोरूम, बेकरी, मिठाई की दुकान और किराना स्टोर में पेपर बैग की मांग तेजी से बढ़ी है. अगर आपके पास बजट कम है, तो आप हाथ से या छोटे-मोटे मशीन की मदद से महज ₹20,000 से ₹50,000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ इसे अपने घर से ही आसानी से शुरू कर सकते हैं.इस छोटे से काम से आप हर महीने ₹15,000 रुपये तक की कमाई बड़े आराम से कर सकते हैं. इसमें सबसे ज्यादा मुनाफा लोकल दुकानदारों और ब्रांड्स के नाम या लोगो वाले कस्टमाइज्ड बैग बनाकर मिलता है, जिससे आपको लगातार बंपर ऑर्डर मिलते रहते हैं. बाद में जैसे-जैसे आपका काम सेट हो जाए और मार्केट में डिमांड बढ़े, आप ऑटोमैटिक मशीन लगाकर बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन शुरू कर सकते हैं.

बिजनेस शुरू करने से पहले ध्यान रखें ये 3 'गोल्डन रूल्स

किसी भी बिजनेस में उतरते ही बड़ी और महंगी मशीनें खरीदने की गलती न करें. शुरुआत में समझदारी से काम लेकर अपनी कमाई को तेजी से बढ़ाया जा सकता है.काम शुरू करने से पहले अपने आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों से जाकर सीधे मिलें. उनसे छोटे ऑर्डर लें और बात कर समझें कि बाजार में किस तरह के सामान की ज्यादा मांग है.

सबसे बड़ा सीक्रेट यह है कि कच्चे माल में समझदारी दिखाएं. सीधे किसी एक जगह से कच्चा माल न खरीदें. अलग-अलग सप्लायर्स से रेट्स और क्वालिटी की तुलना करें, ताकि आपकी लागत कम हो और मुनाफा ज्यादा बचे.

इसके साथ पाई-पाई का हिसाब रखें. रोजाना होने वाली बिक्री, कच्चे माल का खर्च और सबसे जरूरी उधारी का पाई-पाई  हिसाब रखें. शुरुआत में ज्यादा उधारी देने से बचें, वरना आपका पैसा फंस सकता है.जैसे-जैसे आपके पास पक्के ग्राहक जुड़ते जाएं और बाजार से लगातार ऑर्डर मिलने लगें, तब जाकर मुनाफा री-इन्वेस्ट करें और ऑटोमैटिक मशीनों में हाथ डालें.

यह भी पढ़ें | GST काउंसिल के बड़े फैसले: कारोबारियों को राहत, नोटिस-गिरफ्तारी का नियम बदला, इंश्‍योरेंस पर भी बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Village Business Ideas, Small Business Ideas, Low Investment Business Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com