Diwali Business Ideas: दिवाली का त्योहार नजदीक है और इस दौरान बाजार में रंग-बिरंगी मोमबत्तियों की मांग बढ़ने लगती है. दिवाली के अलावा बर्थडे पार्टी और दूसरे खास मौकों पर भी मोमबत्तियों की मांग रहती है.ऐसे में अगर आप कम पैसों में अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो मोमबत्ती बनाने का बिजनेस एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि इसे घर के एक छोटे से कमरे से शुरू किया जा सकता है. इसके लिए शुरुआत में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक लगाना होगा.
पूरे साल बनी रहती है मोमबत्ती बिजनेस की तगड़ी डिमांड
दिवाली पर घरों को सजाने और रोशनी के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है. अब बाजार में अलग-अलग डिजाइन और खुशबू वाली मोमबत्तियां भी पसंद की जा रही हैं. यही वजह है कि इस कारोबार में दिवाली के दौरान कमाई का मौका मिल सकता है. त्योहार खत्म होने के बाद भी बर्थडे पार्टी, दूसरे त्योहारों और खास मौकों पर इनकी मांग बनी रहती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
घर के छोटे कमरे से शुरू करें कारोबार
मोमबत्ती बनाने के लिए बड़ी जगह या सेटअप की जरूरत नहीं होती. आप घर के एक छोटे कमरे से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं. अपनी पसंद के रंग और डिजाइन की मोमबत्तियां बनाकर उन्हें अपने ब्रांड के नाम से बेच सकते हैं. अगर आपके प्रोडक्ट की मांग बढ़ती है, तो धीरे-धीरे बिजनेस भी बढ़ाया जा सकता है और आपके पास कमाई के साथ-साथ दूसरे लोगों को रोजगार देने का मौका भी मिल सकता है.
सिर्फ 10 रुपये में खड़ा होगा बिजनेस
इस कारोबार की शुरुआत के लिए बहुत महंगी मशीन खरीदना जरूरी नहीं है. करीब ₹10,000 से ₹15,000 के शुरुआती निवेश में मोमबत्ती बनाने का काम शुरू किया जा सकता है. इसमें सबसे ज्यादा खर्च कच्चा माल और जरूरी सामान खरीदने पर होगा. मोमबत्ती बनाने के लिए मोम, धागा, रंग और अलग-अलग डिजाइन के सांचों की जरूरत पड़ती है. बाजार में आपको कम कीमत पर कई तरह के सांचे मिल जाएंगे.
खुशबूदार मोमबत्तियां बनाकर दिखाएं क्रिएटिविटी
साधारण मोमबत्तियों के साथ आप रंगीन और खुशबूदार मोमबत्तियां भी बना सकते हैं. इसके लिए मोम, बत्ती, रंग और ईथर ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. अपनी मोमबत्तियों को खास बनाने के लिए उनमें खुशबू भी मिलाई जा सकती है.इसके लिए जरूरी सामान लोकल बाजार के साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.
ऑनलाइन बेचकर बढ़ा सकते हैं कमाई
इस बिजनेस में ऑनलाइन बिक्री का भी अच्छा मौका है. आप अपनी मोमबत्तियों को ब्रांड नाम के साथ ऑनलाइन बेच सकते हैं. इससे ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिल सकता है. अगर ऑर्डर बढ़ने लगें, तो बढ़ती कमाई से बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मशीन लगाने के बारे में भी सोच सकते हैं. जब बिजनेस बढ़ेगा तो ज्यादा मात्रा में मोमबत्तियां बनाने के लिए मशीन की जरूरच पड़ेगी. बाजार में मैनुअल, सेमी-ऑटोमैटिक और फुली ऑटोमैटिक कैंडल मेकिंग मशीनें उपलब्ध हैं.ऑटोमैटिक मशीन करीब ₹35,000 में आ जाती है. इनकी मदद से कम समय में ज्यादा मोमबत्तियां बनाई जा सकती हैं. इस तरह, कम निवेश से शुरू होने वाला यह कारोबार दिवाली के सीजन में शानदार कमाई का जरिया बन सकता है.
यह भी पढ़ें | NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं