Unified Pension Scheme: अगर आप केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और नेशनल पेंशन सिस्टम(NPS) के तहत आते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. सरकार ने बताया है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत 25,756 रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारी एक्सट्रा बेनिफिट पाने के लिए एलिजिबल हैं. अच्छी बात यह है कि अब तक 10 हजार के करीब क्लेम प्रोसेस भी किया जा चुका है. हालांकि, सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि फिलहाल इस सुविधा को दूसरी पेंशन योजनाओं या अन्य सेक्टर तक बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.
25,756 रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा एक्स्ट्रा फायदा
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 25,756 रिटायर्ड केंद्रीय सरकारी कर्मचारी यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) के तहत मिलने वाले एडिशिनल बेनिफिट के लिए पात्र हैं. ये सभी कर्मचारी UPS के दायरे में आते हैं और तय नियमों के अनुसार इसका फायदा ले सकते हैं.
10 हजार से ज्यादा क्लेम का हो चुके हैं प्रोसेस
सरकार के मुताबिक 9 जुलाई 2026 तक यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत 12,258 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 9,823 क्लेम का भुगतान प्रोसेस कर दिया गया है. यानी अब तक आए ज्यादातर आवेदनों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है. हालांकि, बाकी बचे आवेदनों के निपटारे की समय-सीमा के बारे में सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी है.
कौन-कौन कर्मचारी हैं UPS के लिए एलिजिबल?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अतिरिक्त लाभ सिर्फ उन रिटायर्ड केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, जो यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत आते हैं.
UPS को नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ऑप्शन के रूप में लागू किया गया है. यानी केवल वही कर्मचारी इस अतिरिक्त लाभ के पात्र होंगे, जो UPS के दायरे में शामिल हैं.
क्या दूसरी सेक्टर पेंशन योजनाओं को भी मिलेगा यह फायदा?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि भविष्य में यह सुविधा दूसरी पेंशन योजनाओं या अन्य सेक्टर के कर्मचारियों को भी मिलेगी, तो फिलहाल ऐसा नहीं होने वाला है.लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय ने साफ कहा कि UPS के अतिरिक्त लाभ को किसी अन्य पेंशन योजना या दूसरे सेक्टर तक बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है.
पेंशनर्स के लिए इसका क्या मतलब है?
सरकार के ताजा आंकड़े बताते हैं कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम तेजी से आगे बढ़ रहा है. हजारों पात्र रिटायर्ड कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में क्लेम का भुगतान भी किया जा चुका है. वहीं सरकार के इस जवाब से यह भी साफ हो गया है कि फिलहाल UPS के अतिरिक्त लाभ सिर्फ पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित रहेंगे.
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के 56 लाख किसानों को बड़ी राहत, ₹2 लाख तक का लोन होगा माफ, जारी हुई पहली लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं