विज्ञापन

खुशखबरी! ट्रेड डील के बाद अमेरिका को भारत का निर्यात 20% तक बढ़ेगा, CTI ने जताई बड़ी उम्मीद

अमेरिका में भारत प्रतिवर्ष 1.2 अरब डॉलर के लेदर एवं फुटवियर का निर्यात करता है. इसमें भी अगस्त के बाद से काफी गिरावट आ गई थी. अब व्यापार समझौते के बाद लेदर एवं फुटवियर के निर्यात में भी 15 से 20% का इजाफा होने की संभावना है.

खुशखबरी!  ट्रेड डील के बाद अमेरिका को भारत का निर्यात 20% तक बढ़ेगा, CTI ने जताई बड़ी उम्मीद

अमेरिकी टैरिफ में कटौती और नए व्यापार समझौते के बाद भारतीय निर्यातकों के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ 18% शुल्क पर सहमति बनने के बाद टेक्सटाइल, लेदर और ज्वेलरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत का निर्यात 20% तक बढ़ सकता है. आगे उन्होंने बताया कि इन सेक्टर के व्यापारियों को अप्रैल से इस समझौते का बड़ा लाभ मिलने लगेगा क्योंकि नई दर पर ऑर्डर मिलने में थोड़ा समय लगेगा.

भारत का टेक्सटाइल निर्यात दुगना होने की उम्मीद

अमेरिका के बाजार में भारत का टेक्सटाइल निर्यात 10.5 अरब डॉलर का है. अब टेक्सटाइल पर 18% शुल्क होने से अमेरिका को भारत का टेक्सटाइल निर्यात दुगना हो सकता है और जल्दी ही इसमें 20% का इजाफा दिखने लगेगा क्योंकि भारत को टेक्सटाइल के बाजार में चुनौती देने वाले बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, वियतनाम आदि पर भारत से ज्यादा शुल्क लगता है. अमेरिका के बाजार में भारत सालाना 10.5 अरब डॉलर का टेक्सटाइल निर्यात करता है और इनमें गारमेंट की हिस्सेदारी 5.5 अरब डॉलर की है.

पिछले साल 2024- 25 में भारत ने अमेरिका के बाजार में हीरा, जेम्स एंड ज्वेलरी का 10 अरब डॉलर का निर्यात किया था. लेकिन पिछले साल अगस्त में 50% शुल्क लगने के बाद इसमें गिरावट आ गई थी. अब व्यापार समझौते के बाद इसके निर्यात में भी 15 से 20% का इजाफा होने की संभावना है. इसके अलावा अमेरिका में 50% शुल्क लगने के बाद समुद्री उत्पादों खासकर झींगा का निर्यात भी कम होने लगा था. अब समुद्री उत्पाद में झींगा के निर्यात में भी फिर से तेजी आएगी क्योंकि भारत सालाना 2.5 अरब डॉलर का झींगा निर्यात करता है.

कृषि उत्पादों के निर्यात में होगी बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष में अमेरिका के बाजार में भारत ने 6 अरब डॉलर के कृषि एवं प्रोसेस्ड आइटम्स का निर्यात किया था, लेकिन 50% के शुल्क के बाद पाकिस्तान, वियतनाम, केन्या, श्रीलंका जैसे देशों को भारत की जगह अमेरिका की कंपनियों से ऑर्डर मिलने लग गए थे. अब उम्मीद है कि फिर से कृषि उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी होगी.

अमेरिका में भारत प्रतिवर्ष 1.2 अरब डॉलर के लेदर एवं फुटवियर का निर्यात करता है. इसमें भी अगस्त के बाद से काफी गिरावट आ गई थी. अब व्यापार समझौते के बाद लेदर एवं फुटवियर के निर्यात में भी 15 से 20% का इजाफा होने की संभावना है.

सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग और उपाध्यक्ष राहुल अदलखा ने बताया कि अमेरिका के 50% टैरिफ का भारत के टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऑटो कंपोनेंट, केमिकल, फार्मा, सीफूड, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टरों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा था और इससे देश में 10 लाख लोगों के रोजगार पर संकट पैदा हो गया था. क्योंकि बढ़े हुए टैरिफ के चलते दूसरे देशों के मुकाबले में भारतीय माल अमेरिका में 35% तक महंगा हो गया था, जिसके कारण वहां के खरीददार भारत के मुकाबले में दूसरे देशों को तवज्जो देने लगे थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Trade Deal Boost Stock Market, Trade Deals India, Trade Deal, Trade Deal Ind Us, Ind Us Trade Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com