विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2026

व्यापार और आर्थिक साझेदारी के विस्तार पर सार्थक बातचीत...ट्रेड डील चर्चाओं के बीच अमेरिकी समकक्ष से मिले गोयल

भारत में वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात की, जहां व्यापार और आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फोकस रहा.

व्यापार और आर्थिक साझेदारी के विस्तार पर सार्थक बातचीत...ट्रेड डील चर्चाओं के बीच अमेरिकी समकक्ष से मिले गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की शेयर की गई फोटो
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीयूष गोयल ने अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी लटनिक से दिल्ली में मुलाकात की
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति के बाद दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों की यह पहली उच्चस्तरीय बैठक थी
  • लीगल एग्रीमेंट पर चर्चा अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण टल गई, जिससे ट्रेड डील की अनिश्चितता बढ़ी है
नई दिल्ली:

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए 'बहुत ही सार्थक चर्चा' की.

ट्रेड डील पर सहमति के बाद पहली उच्च-स्तरीय बैठक

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों की यह पहली बैठक थी. बैठक का फोकस द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाना और हालिया घटनाक्रम के प्रभाव का आकलन करना रहा.  बैठक के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि मैंने अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक और  सर्जियो गोर की मेजबानी की. व्यापार और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चाएं हुईं.”

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी बैठक की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि लटनिक और पीयूष गोयल के साथ दोपहर का बेहद सार्थक भोजन था. हमारे दोनों देशों के लिए सहयोग के कई क्षेत्र हैं. इन सकारात्मकों बयानों से साफ है कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़े : AI डाउनलोड में नंबर 1 बना भारत, 2025 में 207% की बढ़त...लेकिन फिर भी कमाई में क्यों पीछे?

लीगल एग्रीमेंट पर चर्चा टली, अनिश्चितता के बीच समीक्षा जारी

भारत और अमेरिका के वार्ताकार इसी सोमवार को वाशिंगटन में भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लागू करने के लिए जरूरी लीगल एग्रीमेंट को फाइनल करने पर चर्चा करने वाले थे. लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय ट्रेड जगत में हलचल और टैरिफ को लेकर बढ़ती अनिश्चितता को देखते हुए भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर भारत के मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन का अमेरिका दौरा टल गया.

वाणिज्य मंत्रालय का रुख: ताजा घटनाक्रम के बाद नई तारीख तय होगी

वाणिज्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों ने तय किया है कि भारत के मुख्य वार्ताकार और उनकी टीम की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को हाल के हालिया घटनाक्रम और उसके असर के मूल्यांकन के बाद निर्धारित किया जाएगा. बैठक पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर पुनर्निर्धारित की जाएगी.

वित्त मंत्रालय की समीक्षा: प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी

RBI गवर्नर के साथ एक अहम बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. वाणिज्य मंत्रालय स्थिति की समीक्षा कर रहा है.

आगे की राह: वार्ता कितनी जल्दी पटरी पर लौटेगी, निगाहें टिकीं

अब देखना होगा कि दोनों देशों के वाणिज्य मंत्रियों की इस बैठक के बाद, बातचीत की प्रक्रिया को कितनी जल्दी दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाता है. हालिया अनिश्चितताओं के बावजूद, उच्च-स्तरीय संवाद से उम्मीदें बढ़ी हैं कि द्विपक्षीय व्यापार की रफ्तार कायम रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Piyush Goyal Meeting, India US Trade, US Commerce Secretary, Bilateral Economic Partnership, India US Trade Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com