विज्ञापन

IPS जनदीप कौर: स्टनिंग लुक वाली तस्वीरें वायरल, दिन में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, रात को UPSC अभ्यर्थी

IPS जनदीप कौर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर रहते यूपीएससी की तैयारी की. अब इंस्‍टाग्राम पर इनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दिन में नौकरी और रात में ऑनलाइन पढ़ाई करके यूपीएससी 2024 में 147वीं रैंक हासिल करने वाली जनदीप कौर की सक्‍सेस स्‍टोरी हर किसी को प्रेरित कर रही है.

IPS जनदीप कौर: स्टनिंग लुक वाली तस्वीरें वायरल, दिन में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, रात को UPSC अभ्यर्थी
success story ips jandeep kaur income tax inspector to upsc
Instagram Jandeep Kaur Tiwanaa

IPS Jandeep Kaur: भारतीय पुलिस सेवा की काबिल और बेहद खूबसूरत IPS अधिकारी जनदीप कौर तिवाना की स्टनिंग लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. जनदीप कौर तिवाना की सफलता की कहानी उन लोगों को प्रेरित करने वाली है, जो सोचते हैं कि किसी दूसरी नौकरी में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी नहीं की जा सकती. वह दिन में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की नौकरी करती थीं और रात को यूपीएससी की तैयारी करती थीं.

हैदराबाद में चल रही है IPS की ट्रेनिंग

2025 बैच की आईपीएस अधिकारी जनदीप कौर अभी तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनिंग ले रही हैं. दो दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह समुद्र किनारे नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है और यूजर्स उनके स्टनिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

success story

success story ips jandeep kaur income tax inspector to upsc

IPS जनदीप कौर कौन हैं?

बता दें कि आईपीएस जनदीप कौर मूल रूप से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के चनार्थल खुर्द गांव की रहने वाली हैं और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आती हैं. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 147वीं रैंक हासिल कर आईपीएस का पद प्राप्त किया है. यूपीएससी क्रैक करने के बाद एक इंटरव्यू में जनदीप कौर ने बताया कि शादी से पहले तक वह गांव में ही रहीं. दसवीं तक की पढ़ाई उन्होंने गांव के ही डीएवी स्कूल से की. इसके बाद थापर यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में बी.टेक की डिग्री ली और फिर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनीं.

SSC CGL में 68वीं रैंक से मिली पहली बड़ी सफलता

जनदीप कौर के अनुसार, उन्होंने पहले भी एक-दो बार बिना किसी खास तैयारी के यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में भाग्य आजमाया था, लेकिन चयन नहीं हो सका. इसके बाद साल 2018 में उन्होंने SSC CGL परीक्षा क्रैक की और ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल कर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनीं. उन्होंने यह नौकरी कई सालों तक की. इसी दौरान भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों को देखकर वह दोबारा यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रेरित हुईं. 

नौकरी के साथ रात में पढ़ाई कर पूरा किया IPS का सपना

इस बार सबसे बड़ी समस्या यह थी कि दिन में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की नौकरी की वजह से यूपीएससी की पढ़ाई के लिए समय ही नहीं मिल पाता था. ऐसे में किसी ऑफलाइन कोचिंग को जॉइन करने का तो सवाल ही नहीं उठता था, लेकिन उन्हें अपना आईपीएस बनने का ख्वाब हर हाल में पूरा करना था. इसलिए उन्होंने सबसे पहले यूपीएससी के पूरे पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझा और उसे पांच-छह हिस्सों में बांटा. इसके बाद रात को यूट्यूब और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए पढ़ाई की. आखिरकार, यूपीएससी के अपने अंतिम प्रयास में उन्हें सफलता मिल ही गई. 

यह भी पढ़ें- IPS हितिका वासल: मध्‍य प्रदेश में CCTV कैमरों का स्मार्ट यूज कोई इस SP से सीखे, अब IAS बने ज‍िला कलेक्‍टर 

यह भी पढ़ें-  MP में 'पावर कपल' का जलवा: IAS पति बने मंदसौर कलेक्टर तो IPS पत्नी के हाथ में गुना SP की कमान

यह भी पढ़ें- Success Story: किसान की बेटी IAS मिशा सिंह बनीं जिला कलेक्टर, बताया-कैसे हैंडल करती हैं पॉलिटिकल प्रेशर? 

यह भी पढ़ें- IAS अनुप गर्ग-IPS साक्षी जमुआर की लव स्टोरी: UPSC में द‍िए 8 अटेम्प्ट, शादी के बाद अब 2,524 KM की दूरी खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, UPSC, Punjab, Success Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com