विज्ञापन

कोरम पूरा नहीं होने पर टाटा संस की AGM रद्द, एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की खोज शुरू

कोरम पूरा न होने के कारण टाटा संस (Tata Sons) की वार्षिक साधारण सभा (AGM) रद्द कर दी गई है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अगला कार्यकाल न लेने का फैसला किया है. जानिए इस पूरे घटनाक्रम का भारतीय कॉरपोरेट जगत और टाटा ग्रुप पर क्या असर पड़ेगा.

कोरम पूरा नहीं होने पर टाटा संस की AGM रद्द, एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की खोज शुरू
 Tata Sons AGM Cancelled: गणपूर्ति की कमी से टाटा संस की AGM रद्द, चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद नए चेयरमैन की रेस तेज
NDTV

Tata Sons AGM Adjurned  टाटा संस की प्रस्तावित एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) मंगलवार को स्थगित कर दी गई. यह कंपनी के इतिहास में पहला मौका है, जब टाटा संस की वार्षिक बैठक को टाल दिया गया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह बैठक कोरम यानी अनिवार्य सदस्यों की उपस्थिति पूरा न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी. इस पूरे घटनाक्रम का सीधा संबंध सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) से जुड़े एक फैसले से जोड़ा जा रहा है.

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा सन्स की इस अहम बैठक में चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और निदेशक अनिता जॉर्ज सीधे बॉम्बे हाउस स्थित मुख्यालय पहुंचे थे. वहीं, टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा, मेहली मिस्त्री और वेणु श्रीनिवासन जैसे वरिष्ठ बोर्ड सदस्य डिजिटल माध्यम से जुड़े थे. हालांकि, महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के दिशा-निर्देशों और कानूनी अड़चनों की वजह से सर रतन टाटा ट्रस्ट व सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट की तरफ से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हो सका. टाटा सन्स में दो-तिहाई मालिकाना हक रखने वाले इन दोनों मुख्य ट्रस्टों का प्रतिनिधित्व कोरम पूरा करने के लिए जरूरी था, लिहाजा उनके शामिल न होने के चलते आखिरकार बैठक को स्थगित करना पड़ा. यह डेवलपमेंट ऐसे समय में सामने आया है, जब टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने होल्डिंग कंपनी के प्रमुख के रूप में एक और कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं करने का फैसला लिया था. उनके इस फैसले के बाद टाटा समूह में नए नेतृत्व की खोज की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है.

 नए चेयरमैन की तलाश तेज

एन. चंद्रशेखरन के हटने की घोषणा के साथ ही नए उत्तराधिकारी को चुनने की कवायद तेज हो गई है. टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) की लगभग 66% की हिस्सेदारी है. इसलिए नए चेयरमैन के चुनाव में ट्रस्ट की भूमिका सबसे निर्णायक होगी. लिहाजा, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इस चयन प्रक्रिया के केंद्र बिंदु बनकर उभरे हैं. नए चेयरमैन की नियुक्ति टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के तहत गठित एक औपचारिक समिति के माध्यम से की जाएगी.

बोर्ड मीटिंग में भी एन चंद्रशेखरन के फैसले पर उठे थे कई सवाल

दरअसल, मई में आयोजित टाटा संस की एक बोर्ड बैठक के दौरान, एन चंद्रशेखरन ने इलेक्ट्रॉनिक्स, एविएशन और सेमीकंडक्टर जैसे समूह के नए और उभरते व्यवसायों के प्रदर्शन और विकास की संभावनाओं व पूंजी आवश्यकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की थी. इस चर्चा के दौरान नोएल टाटा ने समूह के कुछ नए बिजनेस, विशेष रूप से एयर इंडिया (Air India) और बिगबास्केट (BigBasket) के लगातार हो रहे वित्तीय नुकसान पर चिंता जताई थी. वहीं, दूसरी ओर, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को समूह के भविष्य के विकास के लिए अपेक्षाकृत एक मजबूत और सकारात्मक बिंदु के रूप में देखा गया.

नोएल टाटा का लीडरशिप ट्रांजिशन और बोर्ड में स्थिति

70 वर्ष की आयु पूरी करने की वजह से नोएल टाटा गैर कार्यकारी निदेशकों (Non Executive Directors) की रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत नवंबर में टाटा समूह की 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनमें ट्रेंट (Trent), टाटा स्टील (Tata Steel), टाइटन (Titan), वोल्टास (Voltas), टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा इंटरनेशनल शामिल हैं. हालांकि, नोएल टाटा टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के रूप में बने रहेंगे. ऐसा इसलिए है, क्योंकि टाटा ट्रस्ट्स के नामांकित व्यक्ति (Nominees) अन्य गैर कार्यकारी निदेशकों पर लागू होने वाली सेवानिवृत्ति आयु सीमा के अधीन नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- स्टेशनों पर शुद्ध पीने का पानी मिले, 40 हजार जगहों पर रेलवे लगाएगा फिल्ट्रेशन सिस्टम, CAG की रिपोर्ट के बाद एक्‍शन

एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा संस ने एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में आक्रामक रूप से अपने कारोबार का विस्तार किया है. अब जब समूह अपने नए विजन और भविष्य की दिशा तय करने की तैयारी में है, तब नोएल टाटा की टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष और टाटा संस के निदेशक के रूप में स्थिति उन्हें भारत के इस सबसे बड़े बिजनेस हाउस के नेतृत्व परिवर्तन के केंद्र में ले आती है.

यह भी पढ़ेंः इस शेयर ने एक साल में ही डबल कर दिया निवेशकों का पैसा, 2,000 के पार पहुंचा एवलॉन टेक्नोलॉजीज का स्टॉक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Sons, Tata Group, N Chandrasekaran, Noel Tata, Tata Trusts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com