विज्ञापन

सैफ अली खान के वायरल 'घी' मोमेंट का Zomato ने उठाया फायदा, नए डिलीवरी बैग्स की तस्वीर शेयर कर लिखा 'Sorry'

इस मीम के वायरल होने के बाद खुद अभिनेता ने भी अपने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फैंस के ढेरों सवालों और रिएक्शंस का सामना किया था.

सैफ अली खान के वायरल 'घी' मोमेंट का Zomato ने उठाया फायदा, नए डिलीवरी बैग्स की तस्वीर शेयर कर लिखा 'Sorry'
जोमैटो के डिलीवरी बैग्स पर लिखी लाइनें पढ़कर लोग लोटपोट हो रहे हैं.
Instagram@zomato & X@solvshz

Trending: 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में अक्षय कुमार से पहुंचे सैफ अली खान का 'घी' जीतने वाला रिएक्शन इंटरनेट पर छाया हुआ है. सोशल मीडिया के इस वायरल मोमेंट को भुनाने में फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो भी पीछे नहीं रहा है. कंपनी ने अपने ऑन-ग्राउंड मार्केटिंग कैंपेन के तहत, डिलीवरी बैग्स पर ऐसे कमाल के वन लाइनर्स छपनाए हैं, जिन्हें पढ़कर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.

'तस्वीर में मजाक, नीचे लिखा सॉरी'

इन बैग्स की तस्वीर जोमैटो ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इस बैग्स पर, 'Extra ghee just to be saif', 'Drive on saif side', 'starring saunf ali khan', 'from the house of pakodi' जैसे वन लाइनर्स लिखे हुए हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कंपनी ने कैप्शन में भी गजब का खेल किया और मजे लेते हुए लिखा- "बेटर 'सैफ' दैन सॉरी."

गोवर्धन घी ने भी कमेंट करके लिए मजे

इस फनी कैंपेन ने न सिर्फ आम यूजर्स, बल्कि बड़े ब्रांड्स का भी ध्यान खींचा है. जोमैटो की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए जाने-माने डेयरी ब्रांड 'गोवर्धन घी' ने भी चुटकी ली है. उन्होंने लिखा, 'हम देख रहे हैं कि आप ट्रेंज का मजे से लुत्फ उठा रहे हैं, वो भी एकदम सैफली!'

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ हो रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'द हाउस ऑफ पकोड़ी. ये एडमिन एकदम 'घी'नियस है.' वहीं दूसरे ने सलाह दी, 'अब जब तुम्हें अपना घी मिल ही गया है, तो इसे 'सैफ' रखना, बस यूं ही 'सैफ' साइड के लिए कह रहा हूं. किसी ने इसे 'सैफ मल्टीवर्स का फैलना' बताया, तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह मार्केटिंग का सबसे 'सैफ' तरीका है.

यह भी पढ़ें | नदी से सोना ढूंढकर बनाई अंगूठी गर्लफ्रेंड को पहनाई, फिर पहाड़ पर ले जाकर युवक ने पूछा- 'Will You Marry Me'

यह भी पढ़ें | दवा कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दी Kia Sonet कार, बोले- ये तुम्हारी मेहनत का फल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saif Ali Khan, Ghee, KBC, Zomato, Govardhan Ghee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com