विज्ञापन

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका... मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़छाड़, चप्पल से भी पीटा, VIDEO

बिहार में इन दिनों लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां के मशहूर पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर एक लड़की और उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई है.

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका... मंदार पर्वत पर लड़की से छेड़छाड़, चप्पल से भी पीटा, VIDEO
बिहार के बांका में मंदार पर्वत पर एक लड़की और उसके दोस्त के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई है.
NDTV
  • बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
  • घटना 3 जून की है, लेकिन पुलिस को यह वीडियो 22 सितंबर को मिला और तत्काल जांच शुरू की गई
  • वायरल वीडियो में अबदुल्ला, नितिश कुमार राय और विकास नामक तीन आरोपियों की पहचान की गई है
बांका:

जमुई, समस्तीपुर के बाद बिहार के बांका से लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना बांका के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर हुई. जहां एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते और चप्पल से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस प्रेस नोट के अनुसार घटना 3 जून का है. हालांकि, वीडियो पुलिस के संज्ञान में 22 सितंबर को आया. इसके बाद बौंसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

22 सितंबर को पुलिस को मिला वायरल वीडियो

जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को करीब 14:45 बजे सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा के व्हाट्सऐप पर वायरल वीडियो प्राप्त हुआ. वीडियो सामने आने के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मंदार पर्वत पहुंचे. करीब 15 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान का सत्यापन किया.

बांका का मशहूर पर्यटन स्थल है मंदार, जहां हुई घटना

पुलिस जांच में वायरल वीडियो मंदार पर्वत का पाया गया. प्राथमिकी के अनुसार, वीडियो में छह अज्ञात युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अश्लील हरकत की जा रही थी. इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात प्राथमिकी में दर्ज की गई है.

मंदार पर्वत पर हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर बांका पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट.

मंदार पर्वत पर हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर बांका पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट.

अब्दुल्ला, नितिश और विकास के रूप में हुई मनचलों की पहचान

वायरल वीडियो पर बांका पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि घटना 3 जून का है. लेकिन इसका वीडियो 22 सितंबर को वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंची. वीडियो की जांच में पुलिस ने छेड़खानी करने वाले लड़कों की पचहान अबदुल्ला, नितिश कुमार राय और विकास के रूप में की गई है. 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन लड़कों ने केवल लड़की और उसके दोस्त के साथ मारपीट और छेड़खानी ही नहीं की. बल्कि उनसे 1500 रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए. पुलिस ने बताया कि इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

हाल ही में बिहार के जमुई और समस्तीपुर जिले से भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, देखें वीडियो-


 

बौंसी थानाध्यक्ष बोले- प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी

मामले में बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने अपने बयान पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने वायरल वीडियो को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है. प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट 2000 की धारा 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है. मंदार पर्वत जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल से इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - जमुई जैसा कांड अब समस्तीपुर में भी, लड़की से सरेराह छेड़खानी; हाथ मरोड़ा, गालियां दी, VIDEO
यह भी पढ़ें - जमुई: मड़वा पहाड़ पर जहां नाबालिग से हुई हैवानियत, वहां लड़कियों की ताक में रहते हैं अपराधी, पुलिस जानकर भी अंजान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Molestation, Girl Molestation In Delhi, Jamui Video, Banka Bihar, Girl Assaulted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com