Stock Market Today: ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार, 14 मई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 400 अंक से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23,500 के ऊपर कारोबार करता दिखा. अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी और एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला.
सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी
सुबह 9:25 बजे तक बीएसई (BSE) सेंसेक्स 440.43 अंक (0.59%) की मजबूती के साथ 75,049.41 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सुबह 9:24 बजे तक यह 156.40 अंक (0.67%) उछलकर 23,569.00 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है.शुरुआती कारोबार में फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT को छोड़कर बाकी ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. Nifty IT करीब 1.04% गिरा, जबकि ऑटो, FMCG, कंजम्प्शन, मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग शेयरों में 0.3% से 0.61% तक की बढ़त दर्ज की गई.
इससे पहले बुधवार को चार दिन की गिरावट के बाद बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 49.74 अंक चढ़कर 74,608.98 पर और निफ्टी 33.05 अंक बढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ था.
निवेशकों की नजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीजिंग में होने वाली बैठक पर टिकी है. दूसरी तरफ ईरान युद्ध को लेकर जारी चिंताओं ने क्रूड ऑयल की कीमतों को सपोर्ट दिया हुआ है. ब्रेंट क्रूड पिछले सत्र में 2% गिरने के बाद भी 106 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है, जबकि WTI क्रूड करीब 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. जार में तेजी के बावजूद निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान तनाव, 100 डॉलर के ऊपर बने कच्चे तेल के दाम, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर बनी हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं