विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 75,000 के पार, निफ्टी में भी 150 अंकों से ज्यादा का उछाल

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज यानी 14 मई को कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शानदार बढ़त के साथ शुरुआत हुई है.निवेशकों की नजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीजिंग में होने वाली बैठक पर टिकी है.

Stock Market Today:  शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 75,000 के पार, निफ्टी में भी 150 अंकों से ज्यादा का उछाल
Stock Market News Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली. गुरुवार को बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला.

Stock Market Today: ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार, 14 मई को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 400 अंक से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23,500 के ऊपर कारोबार करता दिखा. अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी और एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. 

सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी

सुबह 9:25 बजे तक बीएसई (BSE) सेंसेक्स 440.43 अंक (0.59%) की मजबूती के साथ 75,049.41 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सुबह 9:24 बजे तक यह 156.40 अंक (0.67%) उछलकर 23,569.00 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है.शुरुआती कारोबार में फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली.

Nifty IT को छोड़कर ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT को छोड़कर बाकी ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. Nifty IT करीब 1.04% गिरा, जबकि ऑटो, FMCG, कंजम्प्शन, मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग शेयरों में 0.3% से 0.61% तक की बढ़त दर्ज की गई. लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 395 अंक या 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,560 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 89 अंक या 0.50 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,083 अंक पर था.

अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स में शामिल

सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक,भारती एयरटेल, टाटा स्टील, आईटीसी, एलएंडटी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी गेनर्स थे. एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा लूजर्स थे.

इससे पहले बुधवार को चार दिन की गिरावट के बाद बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 49.74 अंक चढ़कर 74,608.98 पर और निफ्टी 33.05 अंक बढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ था.

निवेशकों की नजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीजिंग में होने वाली बैठक पर टिकी है. दूसरी तरफ ईरान युद्ध को लेकर जारी चिंताओं ने क्रूड ऑयल की कीमतों को सपोर्ट दिया हुआ है. ब्रेंट क्रूड पिछले सत्र में 2% गिरने के बाद भी 106 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है, जबकि WTI क्रूड करीब 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. जार में तेजी के बावजूद निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान तनाव, 100 डॉलर के ऊपर बने कच्चे तेल के दाम, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली पर बनी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com