विज्ञापन

Stock Market Crash: सेंसेक्स 1,065 अंक टूटा, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे, जानें बाजार में क्यों मचा हड़कंप

Stock Market Crash Today: सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा. निवेशकों की ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा संपत्ति घटी.

Stock Market Crash: सेंसेक्स 1,065 अंक टूटा, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे, जानें बाजार में क्यों मचा हड़कंप
Stock market crash 2026: सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 25,500 के नीचे; कुछ ही घंटों में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा
NDTV इंडिया

Stock Market Crash: शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी तेजी पर सोमवार को अचानक ब्रेक लग गया. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 23 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,065 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 325 अंक नीचे आ गया. बाजार में बिकवाली ऐसी रही कि दोपहर होते ही निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए. आखिर बाजार में अचानक इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? आइए जानते हैं...

सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सेंसेक्स 1.27% यानी 1,065.75 अंक गिरकर 82,853.96 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 में 1.26% यानी 325.05 अंकों की गिरावट आई और यह 25,475.55 पर कारोबार कर रहा था.गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 1,665 अंक तक फिसल गया. वहीं, निफ्टी अपने इंट्राडे हाई 25,992 से 479 अंक नीचे आ गया.

निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

बाजार में गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा. शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर BSE सेंसेक्स की कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5,14,18,275 करोड़ रुपये था. सोमवार दोपहर 12:45 बजे तक यह घटकर 5,10,80,339 करोड़ रुपये रह गया. यानी कुछ ही कारोबारी घंटों में निवेशकों की संपत्ति 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गई.

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें

1. प्रॉफिट बुकिंग से बढ़ी बिकवाली

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली रही. पिछले चार हफ्तों से शेयर बाजार लगातार बढ़त दर्ज कर रहा था. नवंबर में भी बाजार में अच्छी तेजी आई और सेंसेक्स-निफ्टी अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए थे. ऐसे में निवेशकों ने ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर मुनाफा निकालना बेहतर समझा.

2. बैंकिंग शेयरों में भारी दबाव

HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे शेयरों में बिकवाली हुई. इससे बैंक निफ्टी पर दबाव बढ़ा. चूंकि बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का इंडेक्स में बड़ा हिस्सा है, इसलिए इनकी गिरावट का असर पूरे बाजार पर पड़ा.

3. अमेरिकी ब्याज दरों और रुपये की चिंता

अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया. ऊंची अमेरिकी ब्याज दरों से विदेशी निवेशकों का पैसा भारत जैसे बाजारों से निकल सकता है. इसके अलावा रुपये की कमजोरी ने भी चिंता बढ़ाई. कमजोर रुपया आयात महंगा कर सकता है और महंगाई का दबाव बढ़ा सकता है.

इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक, SBI और इंटरग्लोब एविएशन सबसे ज्यादा दबाव में रहे. वहीं टेक महिंद्रा, TCS, इंफोसिस और HCL टेक के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.

आगे बाजार की चाल पर रहेगी नजर

टेक्निकल इंडिकेटर्स ने भी बाजार पर दबाव बनाया. निफ्टी 26,000 के लेवल को पार करने में नाकाम रहा .हालांकि, इस गिरावट के बावजूद जानकारों का मानना है कि मार्केट आउटलुक अभी भी पॉजिटिव है. पिछले शुक्रवार सेंसेक्स 897.96 अंक यानी 1.08% चढ़कर 83,919.71 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 286.30 अंक यानी 1.12% की बढ़त के साथ 25,800.60 पर पहुंचा था. वहीं, पिछले पूरे हफ्ते सेंसेक्स 2.85% और निफ्टी 2.61% चढ़ा था. यह दोनों की लगातार चौथी साप्ताहिक बढ़त थी.

यह भी पढ़ें | Stock Market Holiday: 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? देखें NSE- BSE हॉलिडे लिस्ट

यह भी पढ़ें | टाटा स्टील 28,000 करोड़ रुपये में बेचेगी ट्यूब्स-पाइप्स बिजनेस और टाटा स्टील कलर्स, APL अपोलो के साथ हुई डील

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Crash, Stock Market Crash 2026, Stock Market Crash News, Stock Market Crash Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com