विज्ञापन

Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद, 24 नवंबर को NSE- BSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं

Stock Market Holiday Tomorrow: गुरु नानक जयंती के चलते 24 नवंबर, मंगलवार को इक्विटी मार्केट बंद रहने से निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे. वहीं, MCX पर सुबह की ट्रेडिंग बंद रहेगी, लेकिन शाम के सेशन में कमोडिटी कारोबार खुला रहेगा.

Stock Market Holiday: गुरु नानक जयंती के मौके पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद, 24 नवंबर को NSE- BSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं
Stock Market Holiday for Guru Nanak Jayanti: 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा.
NDTV इंडिया

Stock Market Holiday on November 24: अगर आप कल यानी मंगलवार, 24 नवंबर को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. कल गुरु नानक जयंती है. ऐसे में ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि कल शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं. आप भी इन बात को लेकर कन्फ्यूज हैं तो पहले  NSE और BSE का ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप ट्रेडिंग के लिए तैयार हों और बाजार ही बंद रहे. चलिए जानते हैं कि गुरु नानक जयंती के मौके पर NSE और BSE में कारोबार होगा या नहीं, साथ ही कमोडिटी मार्केट MCX में ट्रेडिंग को लेकर क्या अपडेट है?

24 नवंबर को NSE और BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

24 नवंबर 2026, मंगलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इस दिन सामान्य शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होगी. यानी निवेशक न तो शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे. ऐसे में अगर आपने मंगलवार को ट्रेडिंग की योजना बनाई है, तो ये जान लें कि आपको छुट्टी को देखते हुए अगले दिन मार्केट खुलने का इंतजार करना होगा.

MCX पर सुबह बंद, शाम को होगी ट्रेडिंग

गुरु नानक जयंती की छुट्टी का असर कमोडिटी मार्केट पर भी पड़ेगा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 24 नवंबर को सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा. हालांकि, यहां पूरे दिन कारोबार नहीं रुकेगा. MCX पर शाम के सेशन में ट्रेडिंग जारी रहेगी. यानी कमोडिटी में कारोबार करने वाले निवेशकों को शाम के सेशन में ट्रेडिंग का मौका मिलेगा.

दिसंबर में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

नवंबर के बाद दिसंबर में भी शेयर बाजार में एक दिन की छुट्टी रहेगी. NSE के 2026 के हॉलिंड कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर NSE और BSE में कारोबार नहीं रहेगा. यह 2026 की आखिरी  वीकडे ट्रेडिंग हॉलिडे होगा.

शनिवार-रविवार को भी बंद रहता है बाजार

शेयर बाजार में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है. इसके अलावा कुछ खास मौकों और सार्वजनिक छुट्टियों पर भी NSE और BSE में कारोबार बंद नहीं होता है.  बता जों कि सामान्य कारोबारी दिनों में NSE के इक्विटी मार्केट में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होती है. इससे पहले प्री-ओपनिंग सेशन होता है. 

यह भी पढ़ें | कचरे से सोना-चांदी और लिथियम निकालेगी यह कंपनी, ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग में करेगी ₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Holiday 2026, Guru Nanak Jayanti, Share Market Holiday List 2026, Trading Holidays, Stock Market Holidays This Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com