यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए हुई कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पहली बैठक सिर्फ 15 मिनट में खत्म हो गई है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है. हालांकि, बैठक से बाहर आए नेताओं ने कहा, "देखिए, ये शुरुआती बैठक थी. कहीं कोई गठबंधन में दोनों के बीच कोई संशय नहीं है और कल फिर बैठक होगी और अगले दो-चार दिनों के अंदर सब चीजें फाइनल हो जाएंगी."